एक्सप्लोरर

CAPF और असम राइफल्स में खाली पदों की संख्या 1 लाख के पार, आंकड़े देख आप भी रह जाएंगे हैरान

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स में बड़ी संख्या में पद खाली हैं. खाली पदों की संख्या एक लाख से ज्यादा है.  

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और असम राइफल्स (एआर) में 1 लाख से ज्यादा पद खाली हैं. ये आंकड़ा 30 अक्टूबर तक का है और इसके बाद अब तक स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में इस मामले पर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 30 सितंबर तक सीएपीएफ और एआर की कुल तैनात संख्या 9,48,204 थी, जबकि रिक्त पदों की संख्या 1 लाख से अधिक है.

नित्यानंद राय ने बताया कि पिछले 5 सालों में सीएपीएफ और एआर में 71,231 नए पद बनाए गए हैं, लेकिन इन बलों के जवानों का मानसिक और शारीरिक दबाव भी बढ़ता जा रहा है. इन पांच वर्षों में सीएपीएफ, एनएसजी और एआर में 730 जवानों ने आत्महत्या की है, जो चिंता का विषय है. इसके  47,891 कर्मियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है और 7,664 ने इस्तीफा दिया है. ये आंकड़े इस बात का संकेत हैं कि जवानों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्य परिस्थितियों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है.

नित्यानंद राय ने यह भी कहा कि रिक्त पदों को तेजी से भरने के लिए सरकार कदम उठा रही है. सेवानिवृत्ति, इस्तीफे, पदोन्नति और मृत्यु की वजह से ये रिक्तियां उत्पन्न हो रही हैं. सरकार की तरफ से इन पदों को भरने के लिए विभिन्न भर्ती प्रक्रिया में सुधार और तेजी लाने की योजना बनाई गई है.

सीएपीएफ और एआर में रिक्त पदों का विवरण

सीआरपीएफ में 33,730, सीआईएसएफ में 31,782, बीएसएफ में 12,808, आईटीबीपी में 9,861, एसएसबी में 8,646 और असम राइफल्स में 3,377 पद रिक्त हैं. इन पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जा रही है.

आत्महत्याओं की संख्या

हालांकि, सुरक्षा बलों के जवानों की मानसिक स्थिति भी सवालों के घेरे में है. 2020 में 144 जवानों ने आत्महत्या की 2021 में 157, 2022 में 138 और 2023 में भी 157 आत्महत्याएं हुईं. 2024 में अब तक 134 जवानों ने आत्महत्या की है. यह आंकड़े बताते हैं कि जवानों के मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: किस क्लास में पढ़ता है क्रिकेट के मैदान का 'सूर्यवंशी'? पिच पर आते ही करता है चौके-छक्कों की बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती
एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती
Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 : राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
Rajasthan Safai Karmchari भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
PNB LBO Recruitment 2026 : PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget