एक्सप्लोरर

नर्सिंग ऑफिसर के 7 हजार से ज्यादा पद के लिए जारी हुई परीक्षा तारीख, इस डेट पर होगा एग्जाम

Nursing Officer Exam 2023: नर्सिंग ऑफिसर के 7483 पद के लिए परीक्षा की तारीख रिलीज कर दी गई है. जानिए कब आयोजित होगा पेपर और क्या रहेगी एग्जाम की टाइमिंग.

OSSSC Nursing Officer Exam Date 2023: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने नर्सिंग ऑफिसर के बंपर पद के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की तारीख साफ कर दी है. कमीशन द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक 7483 पद के लिए नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा का आयोजन 19 मार्च 2023 के दिन किया जाएगा. इस तारीख को परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच आयोजित होगी. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया हो, वे ओएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं.

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

ओएसएसएससी नर्सिंग स्टाफ पद के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के 15 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं, जिसका पता ये है – osssc.gov.in.

मिलेगी अच्छी सैलरी

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 7483 पद पर कैंडिडेट्स का चयन होगा. इनकी नियुक्ति 30 जिलों के 13 मेडिकल कॉलेजेस और हॉस्पिटल्स में की जाएगी. सेलेक्शन होने पर कैंडिडेट को महीने के 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये तक सैलरी दी जाएगी.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • रिलीज होने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी osssc.gov.in पर.
  • यहां होमपेज पर एक लिंक दिया होगा, जिस पर लिखा होगा – Nursing Officer 2023 Admit Card Link. इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेद पर कैंडिडे्टस को अपने लॉगिन डिटेल्स डालने होंगे.
  • लॉगिन डिटेल डालें और सबमिट का बटन दबा दें.
  • इतना करते ही ओएसएसएससी नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा का एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं.
  • ये भी जान लें कि इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा.
  • परीक्षा दो घंटे की होगी जिसमें कुल 100 सवाल आएंगे. ये सवाल एक-एक अंक के होंगे.

डिटेल देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. नोटिस देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: CUET को लेकर UGC और AMU में मतभेद 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget