एक्सप्लोरर

NSIL Recruitment 2022: मैनेजर और चीफ मैनेजर सहित कई पदों पर निकली वैकेंसी, यहां देखें डिटेल्स

​NSIL Vacancy 2022: न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) द्वारा 26 पदों को भरा जाएगा. इसके लिए उम्मीदवार 04 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं.

​NSIL Jobs 2022: न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) ने बीते दिनों एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया था. इसके अनुसार एनएसआईएल (NSIL) में मुख्य प्रबंधक और प्रबंधक सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 04 सितम्बर तय की गई है. उम्मीदवार आधिकारिक साइट www.nsilindia.co.in की मदद से अपना आवेदन पत्र भरें और उसे नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज दें.

ये है रिक्ति विवरण

  • मुख्य प्रबंधक (रणनीतिक योजना और व्यवसाय विकास): 01 पद.
  • उप प्रबंधक - व्यवसाय विकास : 02 पद.
  • प्रबंधक - तकनीकी (इलेक्ट्रॉनिक्स): 02 पद.
  • मैनेजर - टेक्निकल (मैकेनिकल):02 पद.
  • उप प्रबंधक - तकनीकी (रिमोट सेंसिंग): 01 पद.
  • उप प्रबंधक - तकनीकी (इलेक्ट्रॉनिक्स): 03 पद.
  • डिप्टी मैनेजर-टेक्निकल (मैकेनिकल): 02 पद.
  • मुख्य प्रबंधक - लेखा और वित्त: 01 पद.
  • प्रबंधक - लेखा और वित्त: 01 पद.
  • उप प्रबंधक - लेखा और वित्त: 03 पद.
  • प्रबंधक - कानूनी: 02 पद.
  • मुख्य प्रबंधक - मानव संसाधन और प्रशासन: 01 पद.
  • उप प्रबंधक- मानव संसाधन और प्रशासन: 01 पद.
  • उप प्रबंधक- खरीद और स्टोर: 01 पद.
  • डिप्टी मैनेजर - राजभाषा: 01 पद.
  • कंपनी सचिव: 01 पद.
  • कार्यकारी सचिव: 01 पद.

शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पास सम्बंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री और नोटिफिकेशन में दी गई अन्य पात्रताएं और अनुभव होना आवश्यक है.

उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 45 और 48 तय की गई है. अधिकतम आयु सीमा पदानुसार है.

चयन प्रक्रिया​​
अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा.

यहां भेजें आवेदन पत्र
उम्मीदवार भरे हुए आवेदन पत्र को आवश्यक डाक्यूमेंट्स के साथ उप प्रबंधक, प्रशासन, न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) इसरो मुख्यालय परिसर, न्यू बीईएल रोड, बेंगलुरु 560094 के पते पर भेज दें.

​​MPPSC Scorecard 2022: राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के स्कोर कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

UPSSSC PET 2022: यूपी पीईटी 2022 की तारीख में हुआ बदलाव, अब इस दिन होगी परीक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget