एक्सप्लोरर

एनएचपीसी में नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई? लाखों में मिलेगी सैलरी

एनएचपीसी ने नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें असिस्टेंट राजभाषा, जूनियर इंजीनियर, सुपरवाइजर, सीनियर अकाउंटेंट और हिंदी ट्रांसलेटर के पद शामिल हैं.

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और पावर सेक्टर में करियर बनाने का सपना देखते हैं, तो नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NHPC) आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है. एनएचपीसी ने नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया दो सितंबर 2025 से सुबह दस बजे शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार एक अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती अभियान के तहत एनएचपीसी में असिस्टेंट राजभाषा, जूनियर इंजीनियर, सुपरवाइजर, सीनियर अकाउंटेंट और हिंदी ट्रांसलेटर जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इन सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यता और वेतनमान तय किए गए हैं. चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती स्तर पर आकर्षक वेतन मिलेगा.

असिस्टेंट राजभाषा पद पर मासिक वेतन 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये तक होगा. जूनियर इंजीनियर और सुपरवाइजर को 29,600 रुपये से लेकर 1,19,500 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा. सीनियर अकाउंटेंट के लिए भी यही वेतनमान तय किया गया है. वहीं, हिंदी ट्रांसलेटर के पद पर वेतन 27,000 रुपये से लेकर 1,05,000 रुपये प्रतिमाह तक होगा. इसके अलावा उम्मीदवारों को भत्ते और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी.

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी. एससी और एसटी वर्ग को पांच वर्ष की, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष की और दिव्यांग उम्मीदवारों को दस वर्ष तक की छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क कितना?

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क देना होगा. एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा.

यह भी पढ़ें  :  बच्चों की फीस का सीधा असर अभिभावकों की जेब पर,फीस से लेकर ट्यूशन तक हर चीज है यहां इतनी महंगी

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया पूरी तरह लिखित परीक्षा पर आधारित होगी. परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी जिसमें कुल 200 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. यह प्रश्न तीन हिस्सों में बंटे होंगे जिनमें संबंधित विषय से प्रश्न, सामान्य जागरूकता और रीजनिंग शामिल होंगे. परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी और हर गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक काटा जाएगा.

कैसे अप्लाई करें?

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. उम्मीदवारों को एनएचपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक विवरण और दस्तावेज अपलोड करने होंगे. आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म को सबमिट करना होगा. सबमिट करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म को ध्यान से जांच लें और फिर अंतिम रूप से जमा करें. आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखना होगा.

यह भी पढ़ें  :  अब बिना अपार आईडी नहीं दे पाएंगे 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा, CBSE ने जारी की नई गाइडलाइन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget