एक्सप्लोरर

इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका, 1,60,000 तक होगी महीने की सैलरी

NHPC Bharti 2023: नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन ने बंपर पद पर भर्ती निकाली है. आवेदन अभी शुरू नहीं हुए हैं. जानिए कब से कर सकते हैं अप्लाई और क्या है लास्ट डेट.

NHPC Trainee Engineer Recruitment 2023: इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका सामने आया है. नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन ने ट्रेनी इंजीनियर और ऑफिसर के पद पर बंपर भर्ती निकाली है. इन वैकेंसी के लिए आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है. आवेदन शुरू होंगे 05 जनवरी 2023 से और इन पद पर अप्लाई करने की लास्ट डेट है 25 जनवरी 2023. जानते हैं इन रिक्तियों से संबंधित जरूरी डिटेल.

भरे जाएंगे इतने पद

नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 401 पद पर भर्ती की जाएगी. इनके लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकते हैं. इसके लिए आपको एनएचपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – nhpcinida.com और nhpc.nic.in.

क्या है पात्रता

इन पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स ने बीटेक, बीएससी इंजीनियरिंग, पीजी डिग्री, पीजी डिप्लोमा, डिग्री इन लॉ, सीए, आईसीडब्ल्यूए, सीएमए या समकक्ष कोर्स किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किया हो ये जरूरी है. इसके साथ ही इनके लिए गेट 2022, यूजीसी नेट 2021 और जून 2022, क्लैट 2022 जैसी परीक्षाएं पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं.

इन पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल रखी गई है. आरक्षित श्रेणी को एज लिमिट में छूट मिलेगी. डिटेल देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर के पद भरे जाएंगे जिनका डिटेल इस प्रकार है. ट्रेनी इंजीनियर सिविल के 136 पद, ट्रेनी इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के 41 पद, ट्रेनी इंजीनियर मैकेनिकल के 108 पद, ट्रेनी ऑफिसर फाइनेंस के 99 पद, ट्रेनी ऑफिसर एचआर के 14 पद, ट्रेनी ऑफिसर लॉ के 03 पद.

शुल्क और सैलरी

एनएचपीसी के इन पद पर आवेदन करने के लिए सामान्य कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 295 रुपये शुल्क देना है. जबकि आरक्षित श्रेणी को कोई शुल्क नहीं देना है. जहां तक सैलरी की बात है तो चयनित होने पर उम्मीदवार को महीने के 50,000 से लेकर 1,60,000 रुपये तक सैलरी मिल सकती है. सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को हरियाणा में नौकरी मिलेगी यानी जॉब लोकेशन हरियाणा है.

यह भी पढ़ें: KVS में निकले बंपर पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट आज 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget