एक्सप्लोरर

MPPSC State Forest Service Exam: मध्य प्रदेश राज्य वन सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता, तारीख और अन्य डिटेल्स

MPPSC State Forest Service Preliminary Exam Notification 2020-21: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं.

Madhya Pradesh PSC State Forest Service Preliminary Exam Notification 2020-21: मध्य प्रदेश राज्य वन सेवा परीक्षा – 2020 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 जनवरी 2021 से शुरू होकर 10 फरवरी 2021 तक चलेगी. कैंडिडेट्स इस परीक्षा से संबंधित नोटिफिकेशन की पीडीएफ मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल साईट पर प्राप्त कर सकेंगें.  एमपी राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 11 अप्रैल 2021 दिन रविवार को आयोजित की जायेगी.

नोट: राज्य सेवा तथा वन सेवा परीक्षा के लिए आवेदन के इच्छुक कैंडिडेट्स एक ही कॉमन ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. बशर्ते वे पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों.

विज्ञापन संख्या: 04/2020/28.12. 2020

कुल पदों की संख्या: 111 पद

पदों का विवरण

  • सहायक वन संरक्षक { Assistant Conservator of Forest }– 06 पद
  • वन क्षेत्रपाल {Forest Ranger}– 105 पद

महत्वपूर्ण तारीखें-

  1. एमपी राज्य वन सेवा परीक्षा संबंधी विज्ञापन जारी होने की तारीख: 28 दिसंबर 2020
  2. राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि शुरू: 11-01-2021 दोपहर 12:00 बजे
  3. राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि और शुल्क का भुगतान: 10-02-2021 दोपहर 12:00 बजे
  4. ऑनलाइन आवेदन में सुधार करने की तिथि: 15-01-2021 से 12-02-2021
  5. एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की तिथि: 11-04-2021
  6. राज्य वन सेवा प्रीलिम्स परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख: 06-04-2021 से 10-04-2021 तक

शैक्षिक योग्यता:

सहायक वन संरक्षक के लिए: कैंडिडेट्स को सहायक वन संरक्षक के पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास भौतिक विज्ञान , रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणिशास्त्र, भू-विज्ञान, गणित, सांख्यिकी, कृषि, वानिकी, पर्यावरण विज्ञान, पशुचिकित्सा विज्ञान विषयों में से किसी एक विषय के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए.

वन क्षेत्रपाल के लिए: वन क्षेत्रपाल के पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से विज्ञान / यांत्रिकी / कृषि विज्ञान / वानिकी में स्नातक उपाधि या समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए. कैंडिडेट्स स्नातक में भौतिक विज्ञान , रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणिशास्त्र, भू-विज्ञान, गणित, सांख्यिकी, कृषि, वानिकी, पर्यावरण विज्ञान में से कोई एक विषय अवश्य होना चाहिए.

आयु सीमा {01-01-2021 को}:

  • सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • सहायक वन संरक्षक के लिए अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • वन क्षेत्रपाल के लिए अधिकतम आयु: 33 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स {प्रदेश के मूल निवासी} को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.

आवेदन शुल्क

  • एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए: 250 / -रूपये
  • अनारक्षित और अन्य दूसरों के लिए – 500/- रूपये

चयन प्रक्रिया: इन पदों के लिए प्रीलिम्स परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा. सहायक वन संरक्षक और वन क्षेत्रपाल पद के लिए प्रीलिम्स परीक्षा, राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के साथ ही होगी अर्थात इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को भी वही प्रीलिम्स परीक्षा देनी होगी जो राज्य सेवा परीक्षा के लिए आयोजित की जाएगी.

ऑफिशियल नोटिस 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget