एक्सप्लोरर

MPESB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का मौका! MP में नर्सिंग ऑफिसर के हजारों पदों पर भर्ती;जानें कब से शुरू होंगे फॉर्म

MPESB Recruitment 2026: नर्सिंग फील्ड में करियर बनाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. MPESB ने 2099 नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है, आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो रही है.यहां जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • 100 अंकों की परीक्षा, 2 घंटे का समय, 500/250 रुपये शुल्क.

अगर आप नर्सिंग फील्ड में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2099 पदों पर भर्ती निकाली है.यह भर्ती खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जो हेल्थ सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं.आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू होगी.इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती के जरिए राज्य के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ की कमी को पूरा किया जाएगा. परीक्षा 15 मई से शुरू होगी और यह ऑनलाइन मोड में होगी. चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा.

पदों का विवरण

इस भर्ती में कुल 2099 पद हैं. इनमें सबसे ज्यादा पद नर्सिंग ऑफिसर (महिला) के लिए हैं.इसके अलावा सिस्टर ट्यूटर और कुछ मेडिकल कॉलेजों के लिए अलग-अलग पद भी शामिल हैं.सरकार का फोकस ज्यादा से ज्यादा योग्य उम्मीदवारों को हेल्थ सेक्टर में जोड़ना है, जिससे अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

योग्यता 
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं कक्षा साइंस स्ट्रीम (Physics, Chemistry, Biology) से पास होना जरूरी है. इसके साथ ही आपके पास B.Sc Nursing (4 साल) या फिर Post Basic B.Sc Nursing की डिग्री होनी चाहिए. जनरल कैटेगरी के लिए कम से कम 45% अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 40% अंक जरूरी हैं. इसके अलावा, उम्मीदवार का मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए और रोजगार कार्यालय में भी नाम दर्ज होना जरूरी है.

एज लिमिट 
इस भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल रखी गई है और अधिकतम उम्र 40 साल है.वहीं महिला उम्मीदवारों और आरक्षित वर्ग के लोगों को उम्र में छूट दी जायेगी.

एग्जाम पैटर्न क्या होगा? 
MP ESB Nursing Officer परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे. यह परीक्षा दो भागों में बंटी होती है. Part A में 25 प्रश्न होंगे, जिसमें सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, साइंस और रीजनिंग जैसे विषय शामिल होंगे.Part B में 75 प्रश्न होंगे, जो पूरी तरह नर्सिंग से जुड़े टेक्निकल विषयों पर आधारित होंगे. परीक्षा को पूरा करने के लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा और यह परीक्षा ऑनलाइन (CBT) मोड में होगी.

यह भी पढ़ें - जेएनयू में दाखिले का रास्ता साफ, ई-प्रॉस्पेक्टस जारी; जानें कैसे स्टूडेंट्स को मिलेगा एडमिशन

आवेदन शुल्क 
आवेदन शुल्क जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि SC/ST/OBC/EWS (मध्य प्रदेश निवासी) उम्मीदवारों के लिए यह फीस 250 रुपये है.

कितना मिलेगा वेतन ?
MP ESB Nursing Officer पद पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत Level-7 की सैलरी दी जाएगी.शुरुआत में लगभग 28,700 रुपये प्रति माह बेसिक पे मिलता है, जो अनुभव और समय के साथ बढ़कर 91,300 रुपये तक पहुंच सकता है.इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस और अन्य सरकारी भत्ते भी दिये जायेंगे.

कैसे करें आवेदन ?

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट www.mponline.gov.in⁠ पर जाएं.
  • अपना प्रोफाइल रजिस्टर करें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे फोटो, सिग्नेचर और मार्कशीट अपलोड करें.
  • फॉर्म भरें और पोस्ट कोड सेलेक्ट करें.
  • अपनी पसंद का एग्जाम सेंटर चुनें.
  • ऑनलाइन फीस जमा करें.
  • फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

  • यह भी पढ़ें -  UP Board Result 2026: कॉपियों की जांच आगे बढ़ी, अब कब आएगा रिजल्ट? आइये जानें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

रजनी उपाध्याय बीते करीब छह वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली रजनी ने आगरा विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. बचपन से ही पढ़ने-लिखने में गहरी रुचि थी और यही रुचि उन्हें मीडिया की दुनिया तक ले आई.

अपने छह साल के पत्रकारिता सफर में रजनी ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. उन्होंने न्यूज, एंटरटेनमेंट और एजुकेशन जैसे प्रमुख वर्टिकल्स में अपनी पहचान बनाई. हर विषय में गहराई से उतरना और तथ्यों के साथ-साथ भावनाओं को भी समझना, उनकी पत्रकारिता की खासियत रही है. उनके लिए पत्रकारिता सिर्फ खबरें लिखना नहीं, बल्कि समाज की धड़कन को शब्दों में ढालने की एक कला है.

रजनी का मानना है कि एक अच्छी स्टोरी सिर्फ हेडलाइन नहीं बनाती, बल्कि पाठकों के दिलों को छूती है. वर्तमान में वे एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां वे एजुकेशन और एग्रीकल्चर जैसे अहम सेक्टर्स को कवर कर रही हैं.

दोनों ही क्षेत्र समाज की बुनियादी जरूरतों से जुड़े हैं और रजनी इन्हें बेहद संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ संभालती हैं. खाली समय में रजनी को संगीत सुनना और किताबें पढ़ना पसंद है. ये न केवल उन्हें मानसिक सुकून देते हैं, बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी ऊर्जा प्रदान करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
आईबीपीएस क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका
आईबीपीएस क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका
AIIMS Delhi Director: AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां
AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget