एक्सप्लोरर

खुशखबरी! इस राज्य में नए साल में होंगी बंपर भर्तियां, अलग-अलग विभागों में भरे जाएंगे 8271 पद

MP Sarkari Naukri: एमपी में कई विभागों में बंपर भर्तियां निकली हैं. इनके लिए आवेदन नए साल में शुरू होगा. जानिए किस डिपार्टमेंट में कितने पद खाली हैं और आवेदन के लिए एप्लीकेशन लिंक कब एक्टिव होगा.

MP Government Job: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड नए साल में नौकरियों की सौगात लेकर आया है. यहां विभिन्न विभागों में अलग-अलग पद पर भर्ती निकली है. इनके लिए आवेदन की आरंभ तारीख से लेकर लास्ट डेट तक सब भिन्न है. अगर कुल पद की संख्या की बात की जाए तो इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से 8 हजार से अधिक पद पर भर्ती की जाएगी. जानते हैं इन भर्तियों का डिटेल.

एमपीपीईबी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड, जेल प्रहरी समेत कई पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 2112 पद भरे जाएंगे. आवेदन शुरू होंगे 20 जनवरी 2023 से और इनके लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट है 03 फरवरी 2023.

ऑनलाइन करें अप्लाई

एमपीपीईबी के इन पद पर आवेदन केवल ऑनलाइन किए जा सकते हैं. ऐसा करने के लिए आपको मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – peb.mp.gov.in

सेलेक्शन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा जिसका आयोजन 11 मार्च 2023 के दिन किया जाएगा. 18 से 33 साल के कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. शुल्क 500 रुपये है.

एमपीपीईबी रिक्रूटमेंट 2022

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने ही 2176 पद पर एक और भर्ती निकाली है. इसके तहत असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर समेत कई पद पर भर्ती होगी. इनके लिए आवेदन 06 मार्च 2023 से शुरू होगा और आवेदन की लास्ट डेट है 20 मार्च 2023. एप्लीकेशन में संशोधन 25 मार्च 2023 तक किया जा सकता है.

लिखित परीक्षा से होगा चयन

मध्य प्रदेश की इन रिक्तियों के लिए कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा. पहले प्री परीक्षा होगी और उसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को मेन्स एग्जाम देना होगा. प्री परीक्षा के लिए एग्जाम आयोजित होगा 05 अगस्त 2023 के दिन. शुल्क 500 रुपये है. डिटेल peb.mp.gov.in पर देखें.

एमपी ग्रुप टू भर्ती 2022

एमपीपीईबी ने ग्रुप टू पद पर भर्ती निकाली है. इसके तहत 3555 विभिन्न पद जैसे असिस्टेंट ऑडिटर, पटवारी आदि भरे जाएंगे. इन रिक्तियों के लिए आवेदन 05 जनवरी 2022 से शुरू होंगे और इनके लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट है 19 जनवरी 2023. आवेदन ऑनलाइन होंगे जिसके लिए ऊपर बतायी गई वेबसाइट पर जाएं.

कैसे होगा सेलेक्शन

एमपीपीईबी की इन रिक्तियों के लिए कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा. परीक्षा का आयोजन 15 मार्च 2023 के दिन किया जाएगा. आवेदन शुल्क 500 रुपये है. डिटेल जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

यह भी पढ़ें: BPSC 68वीं प्री परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal Police Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन
12वीं पास युवाओं के लिए 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन
HPPSC Recruitment 2026: हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारी 5 अगस्त तक करें आवेदन
हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारी 5 अगस्त तक करें आवेदन
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget