एक्सप्लोरर

सरकारी टीचर बनने का मौका, निकली हैं 10 हजार से ज्यादा पोस्ट पर वैकेंसी, यहां से करें अप्लाई

मध्य प्रदेश में टीचरों के लिए बंपर भर्ती निकली है. 10 हजार से अधिक पदों पर आवेदन लिए जा रहे हैं. ऐसे में अगर आप सरकारी टीचर बनना चाहते हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे करें आवेदन.

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने MP Teacher Recruitment 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत आज, 28 जनवरी 2025 से कर दी है. यह एक बेहतरीन अवसर है उन युवाओं के लिए जो शिक्षा क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जो मध्य प्रदेश में शिक्षक बनने की इच्छा रखते हैं. उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के जरिए 11 फरवरी 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन सुधार की प्रक्रिया 16 फरवरी 2025 तक जारी रहेगी. 

जानिए कितने हैं पद और कब होगा पेपर

इस भर्ती में कुल 10,758 खाली पद टीचर के भरे जाएंगे. इन पदों में विभिन्न विषयों के शिक्षक, खेल शिक्षक, संगीत शिक्षक, नृत्य शिक्षक, और अन्य पद शामिल हैं. खासतौर पर ये पद माध्यमिक और प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए हैं. मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती 2025 के तहत कुल 10,758 पद भरे जाएंगे. इनमें माध्यमिक शिक्षक (विषय) के लिए 7929 पद, माध्यमिक शिक्षक खेल के लिए 338 पद, माध्यमिक शिक्षक संगीत (गायन वादन) के लिए 392 पद, प्राथमिक शिक्षक खेल के लिए 1377 पद, प्राथमिक शिक्षक संगीत (गायन वादन) के लिए 452 पद, और प्राथमिक शिक्षक नृत्य के लिए 270 पद शामिल हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा, जो 20 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी.

इन पदों के लिए आवेदन करने की ये है प्रक्रिया

मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन की लास्ट डेट 11 फरवरी 2025 है. आवेदन प्रक्रिया के बाद, उम्मीदवारों को 16 फरवरी 2025 तक आवेदन में सुधार करने का मौका मिलेगा. इससे उम्मीदवार किसी भी गलती को सुधार सकते हैं.

इस तरह से होगा सिलेक्शन प्रोसेस 

इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर होगी. उम्मीदवारों को 20 मार्च 2025 को आयोजित होने वाली परीक्षा में पास होना होगा. परीक्षा में केवल आधिकारिक पाठ्यक्रम से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे, और इसे पास करने के बाद ही उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा.

प्राइमेरी टीचर के लिए ये चाहिए योग्यता

मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती 2025 में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री या प्रारंभिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा होनी आवश्यक है. इसके अलावा, जो उम्मीदवार संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन डिग्री और जिन्होंने बीएड डिग्री पास की हैं, वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्होंने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (2018/2023) में निर्धारित प्रतिशत के साथ पास की हो.

इसके अलावा, 12वीं कक्षा के साथ प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र में चार साल का बीएलएड, बी.ए बीएड/बी.एस.सी बीएड, या बीए/बी.एससी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. विभिन्न विषयों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है, जिसकी विस्तृत जानकारी उम्मीदवार भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं.

आवेदन के लिए ये है एज लिमिट 

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं, अधिकतम आयु सीमा में कुछ छूट दी गई है. अनारक्षित वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष, और एमपी के मूल निवासी अनारक्षित महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी गई है. आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी.

शिक्षकों को इतनी मिलेगी सैलरी 

चयनित अभ्यर्थियों की मंथली सैलरी 25,300 से 32,800 रुपये तक हो सकती है. इसके अतिरिक्त, महंगाई भत्ता भी अलग से दिया जाएगा. इस भर्ती के लिए परीक्षा की डेट 20 मार्च 2025 निर्धारित की गई है, जो दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी.

यह भी पढ़ें: 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए निकली रेलवे में भर्ती, 1100 से अधिक पदों पर यहां से करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में निकली फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की भर्ती, इस डेट से कर सकेंगे अप्लाई; पढ़ें डिटेल्स
बिहार में निकली फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की भर्ती, इस डेट से कर सकेंगे अप्लाई; पढ़ें डिटेल्स
इंडियन नेवी में 275 एसएससी ऑफिसर पदों पर भर्ती, 27 जुलाई तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स
इंडियन नेवी में 275 एसएससी ऑफिसर पदों पर भर्ती, 27 जुलाई तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
आरआरबी जेई CBT 2 आंसर की जारी, 17 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति
आरआरबी जेई CBT 2 आंसर की जारी, 17 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget