एक्सप्लोरर

इंटरव्यू को हल्के में लेना पड़ सकता है आपको भारी​, ​इंटरव्यू में दिखाना है दम तो आजमाएं ये टिप्स​

Interview Cracking Tips: यदि आपको भी मनचाही नौकरी चाहिए तो इंटरव्यू को सीरियसली लें. इंटरव्यू की तैयारी न होने पर आप नर्वस, परेशान रह सकते हैं.

मनचाही नौकरी का रास्ता इंटरव्यू से होकर गुजरता है. इंटरव्यू से पहले की गई बेहतर तैयारी से नौकरी मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. इंटरव्यू को हल्के में लेने से आप सवालों का जवाब देने के दौरान या तो नर्वस हो सकते हैं या गलत जवाब का चयन कर अपनी नौकरी की संभावनाओं को खतरे में डाल सकते हैं. यहां हम आपको ऐसे जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप इंटरव्यू में अपने हुनर का दम दिखा सकते हैं.

रिज्यूमे हो प्रभावशाली

रिज्यूम या सीवी में दिए गए ब्यौरे को प्रभावशाली तरीके से रखें. अपनी समस्त योग्यता और अनुभवों को इसमें समाहित करें. रिज्यूमे में कोई भी गलत जानकारी न दें या ऐसी योग्यता को न दर्शाएं जो आपने हासिल न की हो. ऐसा करने से आप इंटरव्यू के दौरान मुश्किल में पड़ सकते हैं या फिर आपको गलत जानकारी देने के आरोप में कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है.

आपके व्यक्तित्व का पड़ता है असर

इंटरव्यू में फॉर्मल कपड़े और जूते पहनकर जाएं. कपड़ों के अलावा आपकी हेयर स्टाइल, बैठने का तरीका, बात करने का अंदाज आदि भी मायने रखता है. खुद को बेहतर दिखाने का प्रयास करें. इंटरव्यू में पूछे गए सवालों को बेहद गंभीरता से लें. अपने दिए गए जवाबों को याद रखें. कई बार इंटरव्यू लेने वाला शख्स इस तरह से सवालों को घुमाकर पूछता है कि आप अपने जवाबों को ही गलत ठहराने लगते हैं. इससे आपके व्यक्तित्व पर सवाल खड़ा हो जाता है इसलिए सावधान रहें.

आत्मविश्वास से बनेगी बात

सफलता के लिए खुद पर विश्वास का होना बेहद जरूरी है. इंटरव्यू के दौरान भी आपके आत्मविश्वास को परखा जाता है. जब आप आत्मविश्वास से भरे होते हैं और आप ज्यादा ऊर्जावान और ताकतवर दिखाई पड़ते हैं. खुद पर विश्वास कर हम बड़ी से बड़ी चुनौती से निपटने में सक्षम हो सकते हैं.

ये तो पूछा ही जाएगा

इंटरव्यू के दौरान अक्सर कुछ ऐसे सवाल होते हैं जो पूछे ही जाते हैं. मसलन आप अपने बारे में बताइए ? आप अपनी कमजोरियों के बारे में कुछ बताएं ? आप यह नौकरी क्यों करना चाहते हैं ? इसी तरह कंपनी, सैलरी और हॉबी से जुड़े सवाल भी पूछे ही जाते हैं. ऐसे सवालों के जवाब आप पहले से तैयार कर लें. इससे आपको इंटरव्यू के दौरान बड़ी मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें- Fake Foreign Colleges & Universities: नजर से नहीं बचेंगे फर्जी विदेशी कॉलेज और विश्वविद्यालय, फॉलो करेंगे ये टिप्स तो कभी नहीं होंगे गुमराह

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

पत्रकारिता की दुनिया में जब बात पढ़ाई-लिखाई, लाइफस्टाइल, फीचर या न्यूज की आती है, तो चन्द्रिल कुलश्रेष्ठ का नाम सहज ही सामने आता है. जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त कर चुके चन्द्रिल बीते पांच वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय हैं और इस दौरान इन्होंने पत्रकारिता के कई रंग देखे हैं - खबरों की तह तक जाना, आम लोगों की जिंदगी से जुड़ी बातें सामने लाना और क्राइम से जुड़ी कहानियों को तथ्यात्मक ढंग से पेश करना उनकी खासियत बन चुकी है.

चन्द्रिल न सिर्फ रिपोर्टिंग में निपुण हैं, बल्कि कंटेंट राइटिंग, स्टोरी कंसेप्टिंग और फीचर प्रजेंटेशन में भी उनका अंदाज बेहद खास है. खबरों की दुनिया में जहां अक्सर रफ्तार और सनसनी का बोलबाला होता है, वहीं चन्द्रिल की कलम तथ्यों के साथ संतुलन और संवेदनशीलता बनाए रखते हुए काम करती है. वह मानते हैं कि पत्रकारिता का असली उद्देश्य जनता को सही और सटीक जानकारी देना है, न कि महज ध्यान खींचना. यही वजह है कि उनके द्वारा लिखी गई स्टोरीज ना सिर्फ पढ़ने में रोचक होती हैं, बल्कि विश्वसनीयता के मानक पर भी खरी उतरती हैं.

इन दिनों चन्द्रिल ABP Live से जुड़कर कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर काम कर रहे हैं. चाहे बात सरकारी नौकरियों की अपडेट्स की हो, स्कूली शिक्षा में हो रहे बदलावों की या फिर खेती-किसानी से जुड़े जमीनी मुद्दों की हर विषय पर उनकी पकड़ गहरी और प्रस्तुतिकरण सहज होता है. वह खबर को महज सूचना नहीं, बल्कि एक अनुभव की तरह पेश करने में यकीन रखते हैं, ताकि पाठक उससे खुद को जोड़ सके.

क्राइम रिपोर्टिंग में भी चन्द्रिल की शैली अलग है. वह किसी भी केस को सिर्फ घटनाओं के सिलसिले के रूप में नहीं दिखाते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और कानूनी पहलुओं को भी उजागर करने की कोशिश करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget