एक्सप्लोरर

Coast Guard Recruitment 2021: इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जल्द शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया

Indian Coast Guard Jobs 2021: कोस्ट गार्ड के इन 50 पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 दिसंबर 2021 से शुरू हो जाएगी. कुछ पदों पर 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं.

Indian Coast Guard Recruitment 2021: इंडियन कोस्ट गार्ड की तरफ से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. कोस्ट गार्ड ने 50 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 दिसंबर 2021 से शुरू हो जाएगी. कुछ पदों पर 12वीं पास युवा आवेदन कर सकेंगे, तो कुछ पदों पर ग्रेजुएशन और डिप्लोमा धारक आवेदन करने के योग्य होंगे. इस भर्ती की परीक्षा जनवरी 2022 में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. चलिए इस भर्ती के बारे में विस्तार से जान लेते हैं.

भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 6 दिसंबर 2021
आवेदन की अंतिम तारीख- 17 दिसंबर 2021
आवेदन फॉर्म कंप्लीट करने की अंतिम तारीख- 17 दिसंबर 2021
भर्ती परीक्षा की तारीख- जनवरी 2022
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख- फिलहाल तय नहीं 

शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
जनरल ड्यूटी के पदों पर 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. कमर्शियल पायलट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार 60% अंकों के साथ 12वीं पास होने चाहिए और उनके पास डीजीसीए से प्रमाणित पायलट का लाइसेंस होना चाहिए. टेक्निकल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित फील्ड में इंजीनियरिंग का डिप्लोमा होना चाहिए. उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की जन्मतिथि 1 जुलाई 1997 से 30 जून 2001 के बीच होनी चाहिए.  

आवेदन शुल्क
कोस्ट गार्ड के इन पदों पर किसी भी कैटेगरी के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. सभी कैटेगरी के लिए आवेदन निशुल्क हैं. 

ऐसे करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इंडियन कोस्ट गार्ड की रिक्रूटमेंट वेबसाइट www.joinindiancoastguard.gov.in पर जाना होगा. यहां रिक्रूटमेंट सेक्शन में उन्हें इस भर्ती का नोटिफिकेशन मिल जाएगा. सभी उम्मीदवार नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके अच्छी तरह पढ़ लें. वेबसाइट पर आवेदन का लिंक 6 दिसंबर से एक्टिव हो जाएगा.

यह भी पढ़ेंः NHB Recruitment 2021: नेशनल हाउसिंग बैंक में असिस्टेंट और डिप्टी मैनेजर समेत कई पदों पर निकली भर्तियां, देखें डिटेल

AIC India Recruitment 2021: AIC में मैनेजमेंट ट्रेनी और हिंदी ऑफिसर पोस्ट पर निकली वैकेंसी, 13 दिसंबर तक करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडियन नेवी में 275 एसएससी ऑफिसर पदों पर भर्ती, 27 जुलाई तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स
इंडियन नेवी में 275 एसएससी ऑफिसर पदों पर भर्ती, 27 जुलाई तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
आरआरबी जेई CBT 2 आंसर की जारी, 17 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति
आरआरबी जेई CBT 2 आंसर की जारी, 17 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति
रेलवे में 29,200 रुपये तक की सरकारी नौकरी का मौका, 29 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख
रेलवे में 29,200 रुपये तक की सरकारी नौकरी का मौका, 29 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget