एक्सप्लोरर

इंडियन बैंक में निकली 138 स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

इंडियन बैंक रिक्रूटमेंट 2020 के तहत असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर, सीनियर मैनेजर आदि पदों पर वैकेंसी निकली हैं. आवेदन ऑनलाइन होंगे

नई दिल्लीः Indian Bank Recruitment 2020: इंडियन बैंक रिक्रूटमेंट 2020 के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि के पहले आवेदन कर सकते हैं. आपकी जानकारी के लिये बता दें कि बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर एप्लीकेशन पहले ही प्रारंभ हो चुके हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 फरवरी 2020 है. आवेदन करने के लिए वेबसाइट का पता है www.indianbank.in. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पद भरे जायेंगे.

महत्त्वपूर्ण तिथियां –

ऑनलाइन एप्लीकेशन आरंभ होने की तिथि – 22 जनवरी 2020

ऑनलाइन एप्लीकेशन भरने की अंतिम तिथि – 10 फरवरी 2020

ऑनलाइन एग्जाम के लिये कॉल लेटर डाउनलोड करने की तिथि – 20 फरवरी 2020

ऑनलाइन एग्जाम की तिथि – 08 मार्च 2020

वैकेंसी विवरण –

इंडियन बैंक में विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसीज़ का विवरण कुछ इस प्रकार है –

असिस्टेंट मैनजर क्रेडिट – 85  पद

मैनेजर क्रेडिट – 15 पद

मैनेजर सिक्योरिटी – 15 पद

मैनेजर फोरेक्स – 10 पद

मैनेजर लीगल – 2 पद

मैनेजर डीलर – 5 पद

मैनेजर रिस्क मैनेजमेंट – 5 पद

सीनियर मैनेजर रिस्क मैनेजमेंट – 1 पद

पे स्केल –

इन पदों के लिये तीन तरह का पे स्केल निर्धारित है, जो पदों के अनुसार प्राप्त होगा.

स्केल वन -  इस स्केल पर चयनित उम्मीदवारों को 23,700 रुपये से लेकर 42,020 रुपये महीने तक मिलेंगे.

स्केल टू – इस स्केल पर चयनित उम्मीदवारों को 31,705 रुपये से लेकर 45,950 रुपये प्रतिमाह प्राप्त होंगे.

स्केल थ्री – इस स्केल वालों की प्रतिमाह सैलरी 42,020 रुपये से लेकर 51,490 रुपये तक होगी.

यह सूचना सांकेतिक है, जिसके विषय में ज्यादा जानकारी के लिये आफीशियल वेबसाइट देख सकते हैं. वहां आपको विस्तार से हर विषय की पूरी जानकारी मिल जायेगी. इन पदों के लिये शैक्षिक योग्यता भी आप वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. विभिन्न पदों के लिये न्यूनतम योग्यता भिन्न है. मोटे तौर पर कहा जाये तो संबंधित विषय में स्नातक और परास्नातक किये कैंडिडेट आवेदन के पात्र हैं. कुछ पदों के लिये अनुभव भी मांगा गया है. बैंक की पीडीएफ फाइल में इस बाबत विस्तार से दिया हुआ है जो आनलाइन चेक की जा सकती है.

आयु सीमा –

असिस्टेंट मैनेजर क्रेडिट – 20 वर्ष से 30 वर्ष

मैनेजर – 25 वर्ष से 35 वर्ष

सीनियर मैनेजर – 27 वर्ष से 37 वर्ष

चयन प्रक्रिया –

मैनेजर सिक्योरिटी पोस्ट्स के लिये पहले आवेदनों की छंटनी होगी और उसके बाद उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिये बुलाया जाएगा. बाकी सभी पदों के लिये पहले |ऑनलाइन परीक्षा होगी उसके बाद साक्षात्कार. तत्पश्चात चयन फाइनल होगा.

आवेदन शुल्क –

इन पदों के लिये आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी को 600 रुपये प्लस जीएसटी शुल्क देना होगा. वहीं आरक्षित वर्ग को 100 रुपये प्लस जीएसटी शुल्क के रूप में देने होंगे. आवेदन करने के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.indianbank.in पर कैरियर्स पेज पर अप्लीकेशन लिंक एक्टिव है. आप वहां जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में करनी है नौकरी, जानें कितनी होती है सैलरी?
संसद में करनी है नौकरी, जानें कितनी होती है सैलरी?
इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में नौकरी का मौका, 5,000 लोगों को मिलेगा रोजगार
इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में नौकरी का मौका, 5,000 लोगों को मिलेगा रोजगार
high paying jobs for women: महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट हैं ये 5 नौकरियां, पैसे के साथ सुकून भी
महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट हैं ये 5 नौकरियां, पैसे के साथ सुकून भी
SAIL राउरकेला में 1100 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम सेलेक्शन
SAIL राउरकेला में 1100 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम सेलेक्शन

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget