एक्सप्लोरर

भारतीय सेना में अफसर बनने का सुनहरा मौका, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स यहां कर सकते हैं अप्लाई

भारतीय सेना ने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी है. जिसके लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

अगर आप इंजीनियरिंग के छात्र हैं और देश की सेवा का जज्बा रखते हैं, तो भारतीय सेना में अफसर बनने का मौका आपके दरवाजे पर दस्तक दे रहा है. भारतीय सेना ने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-142) जनवरी 2026 के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह कोर्स आपको बिना लिखित परीक्षा के सीधे SSB इंटरव्यू के ज़रिए इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA), देहरादून में ट्रेनिंग का मौका देता है, जिसके बाद आप स्थायी कमीशन (Permanent Commission) प्राप्त कर सेना का हिस्सा बन सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही पात्र हैं, जो इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं या अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे हैं. उम्र सीमा की बात करें तो 20 से 27 वर्ष के बीच (जिनका जन्म 2 जनवरी 1999 से 1 जनवरी 2006 के बीच हुआ हो). मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.E. या B.Tech डिग्री (या अंतिम वर्ष में अध्ययनरत) होना जरूरी है. साथ ही डिग्री उन्हीं इंजीनियरिंग शाखाओं में होनी चाहिए जो अधिसूचना में बताई गई हैं.

क्यों चुनें TGC एंट्री?

  • कोई लिखित परीक्षा नहीं - उम्मीदवारों का चयन सीधे SSB इंटरव्यू के माध्यम से होगा.
  • भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में शानदार और अनुशासित ट्रेनिंग.
  • ट्रेनिंग पूरी करने के बाद स्थायी कमीशन के साथ सेना में अधिकारी बनने का अवसर.
  • देश की सेवा करने का गर्व और जीवनभर सम्मान.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ी फाइटर पायलट बनने की चाहत, जानें कैसे बनें भारतीय वायुसेना के योद्धा

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है इसलिए देर न करें.

कब है लास्ट डेट

इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस बीते दिनों शुरू हुई थी. पंजीकरण की आखिरी डेट 29 मई 2025 दोपहर 3 बजे तक है. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडियन नेवी में 275 एसएससी ऑफिसर पदों पर भर्ती, 27 जुलाई तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स
इंडियन नेवी में 275 एसएससी ऑफिसर पदों पर भर्ती, 27 जुलाई तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
आरआरबी जेई CBT 2 आंसर की जारी, 17 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति
आरआरबी जेई CBT 2 आंसर की जारी, 17 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति
रेलवे में 29,200 रुपये तक की सरकारी नौकरी का मौका, 29 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख
रेलवे में 29,200 रुपये तक की सरकारी नौकरी का मौका, 29 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
क्यों शुरू हुई महिलाओं में शेविंग की आदत? वर्ल्ड वॉर से जुड़ा है तगड़ा कनेक्शन
क्यों शुरू हुई महिलाओं में शेविंग की आदत? वर्ल्ड वॉर से जुड़ा है तगड़ा कनेक्शन
Embed widget