एक्सप्लोरर

​Layoffs: दिग्गज स्वीडिश फर्नीचर कंपनी IKEA को निकालने पड़े 10 हजार कर्मचारी, ये है कारण

​IKEA 20 साल से भी अधिक समय से रूस में कार्य कर रही थी. लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे है युद्ध का असर दिग्गज कंपनी पर भी पड़ता दिख रहा है.

​IKEA Layoffs: कोरोना के दौरान कई लोगों ने अपनी जान गंवाई तो कइयों ने अपनी नौकरी. इसी तरह अब रूस और यूक्रेन के मध्य चल रहे है युद्ध का असर भी लोगों की नौकरियों पर पड़ना शुरू हो गया है. इसी तरह का झटका दिग्गज स्वीडिश फर्नीचर कंपनी IKEA को अपने कर्मियों को देना पड़ा है. हालांकि IKEA ने गुरुवार को पूरे वर्ष की बिक्री में छह प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने की जानकारी दी है. लेकिन कंपनी ने मुद्रास्फीति और रूस से अपना काम समेटने के कारण इसे 'चुनौतीपूर्ण' वर्ष के रूप में बताया है.

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के साथ ही रूस में खुदरा परिचालन रोकने वाली कंपनी को रूस में अपने 12,000 कर्मचारियों में से लगभग 10,000 को पहले ही अलविदा कहना पड़ा. आइकिया कंपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत ही मशहूर कंपनी है. रूस- यूक्रेन के मध्य युद्ध के बाद आइकिया ने अपनी 17 दुकानें बंद कर दीं और देश में उत्पादन बंद कर दिया. यह कंपनी 15,000 कर्मचारियों के साथ युद्ध से पहले सबसे बड़े वेस्टर्न कंपनियों में से एक गिनी जाती थी.

युद्ध के कारण मार्केटिंग पर पड़ा असर
आइकिया के स्टोर्स का मैनेजमेंट का कार्य देखने वाली Ingka के सीईओ जेस्पर ब्रोडिन ने बताया है कि Ikea के रूसी स्टोर में 12,000 खुदरा कर्मचारियों में से करीब 10,000 कर्मचारियों को अलविदा कहना पड़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस के लगातार हमलों की वजह से यूक्रेन के कई शहरों में बिजली सप्लाई ठप पड़ गई है. इस युद्ध ने मार्केटिंग पर बहुत बड़ा प्रभाव डाला है. जिसके चलते IKEA जैसी कंपनी में 10,000 कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है. रूस में आइकिया करीब पिछले 22 साल यानि कि वर्ष 2000 से मौजूद है. जहां 15,000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते थे.

​​Jobs 2022: 5वीं पास उम्मीदवार पूरा कर सकते हैं सरकारी नौकरी पाने का सपना, इस राज्य में निकली 2748 पद पर भर्ती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget