एक्सप्लोरर

IBPS ने विभिन्न एकेडमिक पदों के लिए मंगाए आवेदन, जल्द करें अप्लाई

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड पसर्नल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने बहुत से एकेडमिक पदों के लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये हैं.

नई दिल्ली: आईबीपीएस यानी इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड पसर्नल सेलेक्शन ने बहुत से पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर सकते हैं, पर ये कार्य थोड़ा जल्दी करें, क्योंकि फॉर्म भरने की आखिरी तारीख आने ही वाली है. एप्लीकेशन भरने की अंतिम तारीख  27 दिसंबर 2019 है. आवेदन शुरू हो चुके हैं.

परीक्षा से संबंधित जानकारियां - परीक्षा की तारीख को लेकर अभी कोई पक्की जानकारी नहीं आई है. ऐसा अनुमान है कि परीक्षा जनवरी 2020 में हो सकती है. इस संबंध में जानकारी के लिए लगातार आईबीपीएस की वेबसाइट चेक करते रहें. परीक्षा के प्रारूप के विषय में बताया गया है कि यह कंप्यूटर आधारित होगी. इसके साथ ही ग्रुप डिस्कशन या साक्षात्कार या दोनों भी हो सकते हैं.

ये आवेदन आईटी एडमिनिस्ट्रेटर, असिस्टेंट प्रोफेसर और फैकल्टी रिसर्च एसोसिएट पदों की भर्ती के लिए है.

आईटी एडमिनिस्ट्रेटर पद के लिए परीक्षा 90 मिनट की होगी, जिसमें लगभग 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. असिस्टेंट प्रोफेसर और फैकल्टी रिसर्च एसोसिएट की परीक्षा में 90 प्रश्न आ सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता – आईटी एडमिनिस्ट्रेटर के पद के लिये आवश्यक है कि उम्मीदवार ने संबंधित विषय से बीई या बीटेक किया हो. असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रैजुएशन की डिग्री हो. इसके साथ ही उसका पीएचडी होना भी अनिवार्य है. इन योग्यताओं के अलावा उम्मीदवार के लिए आवश्यक है कि उसे टीचिंग में कम से कम पांच साल का अनुभव हो. फैकल्टी रिसर्च एसोसिएट के लिए आवश्यक है कि उसने न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रैजुएशन की डिग्री तो ली हो, साथ ही उसके पास सबंधित विषय में पीएचडी या उसके समकक्ष कोई डिग्री हो.

तो अगर आप न्यूनतम योग्यताएं पूरी करते हैं और आपको इस नौकरी में रुचि है तो समय रहते एप्लीकेशन भर दें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
क्या खत्म हो जाएंगी नौकरियां? जानिए कैसे AI बदल रहा है व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट
क्या खत्म हो जाएंगी नौकरियां? जानिए कैसे AI बदल रहा है व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget