एक्सप्लोरर

12वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा मौका, गुजरात में आंगनवाड़ी के 9000 से ज्यादा पदों पर भर्ती

गुजरात में महिला एवं बाल विकास विभाग ने  आंगनबाड़ी वर्कर, मिनी वर्कर और तेडागर के 9,900 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है. 12वीं पास महिलाएं 30 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.

गुजरात की महिलाओं के लिए खुशखबरी है. राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी में बड़ी भर्ती का ऐलान किया है. इस बार करीब 9,900 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इनमें आंगनबाड़ी वर्कर, मिनी वर्कर और आंगनबाड़ी तेडागर (सहायक) के पद शामिल हैं.

आंगनबाड़ी देशभर में बच्चों और महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा को मजबूत करने के लिए काम करती हैं. यह भर्ती न सिर्फ रोजगार का अवसर है बल्कि अपने समाज के लिए योगदान देने का एक सुनहरा मौका भी है. इस भर्ती में आवेदन केवल महिलाएं ही कर सकती हैं और खास बात यह है कि उम्मीदवार उसी वार्ड या इलाके की निवासी होनी चाहिए, जहां के आंगनबाड़ी केंद्र में पद खाली हैं. इसके लिए वार्ड का कब्जा प्रमाण पत्र  जरूरी होगा.

जरूरी योग्यता और उम्र सीमा

आंगनबाड़ी वर्कर और मिनी वर्कर के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास रखी गई है, जबकि आंगनबाड़ी तेडागर के लिए 10वीं पास होना जरूरी है. वर्कर और मिनी वर्कर के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष तय की गई है. वहीं, तेडागर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष है.

यह भी पढ़ें- सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा की कहानियां पढ़ेंगे स्टूडेंट्स, NCERT के सिलेबस में बड़ा बदलाव

वेतन कितना?

आंगनबाड़ी वर्कर और मिनी वर्कर को हर महीने 10,000 रुपये का मानदेय मिलेगा, जबकि तेडागर पद के लिए 5,500 रुपये मासिक वेतन निर्धारित है.

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें किसी भी तरह की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा. उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से शैक्षणिक योग्यता और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा. जिला स्तर पर बनाई गई चयन समितियां मेरिट लिस्ट तैयार करेंगी और अंतिम चयन सूची जारी करेंगी.

यह भी पढ़ें- UPSC में पास होकर भी फाइनल लिस्ट से बाहर हुए उम्मीदवारों को मिलेगा नया मौका, इस योजना से खुलेगा रास्ता

आवेदन कैसे करें

इस भर्ती में आवेदन केवल ऑनलाइन किए जा सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार e-hrms.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया के दौरान सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्देश ध्यान से पढ़ें. फिर अपने जिले और वार्ड का चयन करें और जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसे चुनें. इसके बाद अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और निवासी प्रमाण पत्र स्कैन करके अपलोड करें.

आवेदन की अंतिम डेट

इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2025 है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आखिरी समय का इंतजार न करें और समय पर आवेदन कर दें. आवेदन पूरा करने के बाद उसका प्रिंट आउट लेना न भूलें. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेब्सित की मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें- SSC CGL 2025 परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द; इस वजह से लिया गया फैसला

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरआरबी जेई CBT 2 आंसर की जारी, 17 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति
आरआरबी जेई CBT 2 आंसर की जारी, 17 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति
रेलवे में 29,200 रुपये तक की सरकारी नौकरी का मौका, 29 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख
रेलवे में 29,200 रुपये तक की सरकारी नौकरी का मौका, 29 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख
India First Bullet Train Recruitment 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन चलाने के लिए निकली भर्ती! फटाफट करें अप्लाई
भारत की पहली बुलेट ट्रेन चलाने के लिए निकली भर्ती! फटाफट करें अप्लाई
कॉन्स्टेबल के बंपर पदों पर भर्ती शुरू, 64 हजार मिलेगी सैलरी; तुरंत करें अप्लाई
कॉन्स्टेबल के बंपर पदों पर भर्ती शुरू, 64 हजार मिलेगी सैलरी; तुरंत करें अप्लाई

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget