एक्सप्लोरर

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में निकली 147 पदों पर भर्ती

कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 147 पदों पर भर्ती निकली है. जिनके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

सरकारी नौकरी का सपना हर युवा देखता है और जब ऐसा मौका मिलता है, तो उसे हाथ से जाने नहीं देना चाहिए. ऐसा ही एक शानदार मौका कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL) ने दिया है. सीसीआईएल ने 147 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती की प्रक्रिया 9 मई 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 24 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. जो भी उम्मीदवार पात्रता रखते हैं, वे CCIL की आधिकारिक वेबसाइट cotcorp.org.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. ऑफलाइन या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए फॉर्म मान्य नहीं होंगे.

इस भर्ती अभियान के तहत कई तरह के पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसमें जूनियर कॉमर्शियल एग्जीक्यूटिव, जूनियर असिस्टेंट (कॉटन टेस्टिंग लैब), मैनेजमेंट ट्रेनी मार्केटिंग और मैनेजमेंट ट्रेनी अकाउंट्स शामिल हैं.

जरूरी पात्रता कितनी?

अगर योग्यता की बात करें तो, उम्मीदवार के पास पदानुसार डिप्लोमा, सीए, सीएमए, एमबीए या एग्रीकल्चर में बीएससी जैसी योग्यताएं होनी चाहिए. आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी. उम्र की गणना 9 मई 2025 को आधार मानकर की जाएगी.

यह भी पढ़ें- एयरफोर्स में कैसे बनते हैं एयर मार्शल? जानें फ्लाइंग ऑफिसर से लेकर एयर चीफ मार्शल तक की सैलरी

इतना देना है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं एससी, एसटी और पीएच वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा.

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले CCIL की वेबसाइट पर जाएं. वहां "Recruitment" सेक्शन में उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद “To Register” बटन पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जानकारी भरें. रजिस्ट्रेशन के बाद “Already Registered? To Login” ऑप्शन से लॉगइन करके बाकी की जानकारी भरें, दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें. उम्मीदवार फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट अपने पास रख लें.

यह भी पढ़ें- S-400 तो सुना ही होगा, अब जानिए उसे बनाने वाली दमदार कंपनी 'अल्माज-आंतेय' की कहानी!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IBPS PO की रिवाइज्ड वैकेंसी में पदों की संख्या बढ़ी, आवेदन का आज आखिरी मौका
IBPS PO की रिवाइज्ड वैकेंसी में पदों की संख्या बढ़ी, आवेदन का आज आखिरी मौका
Himachal Police Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन
12वीं पास युवाओं के लिए 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन
HPPSC Recruitment 2026: हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारी 5 अगस्त तक करें आवेदन
हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारी 5 अगस्त तक करें आवेदन
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget