एक्सप्लोरर

​Jobs 2023: सीआरपीएफ में मिलेगी इंटरव्यू के आधार पर नौकरी! 5वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक जल्द करें अप्लाई

​​CRPF Jobs 2023: सीआरपीएफ की तरफ से कई पद पर भर्ती निकाली गई है. जिसके लिए 5वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार तक आवेदन कर सकते हैं.

CRPF Recruitment 2023: नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. सीआरपीएफ ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है. जिसके अनुसार DIGP कार्यालय, ग्रुप सेंटर, CRPF दादरी रोड ग्रेटर नोएडा ने हेडमिस्ट्रेस, टीचर और आया के पद पर भर्ती निकाली गई है. उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 अप्रैल 2023 तय की गई है.

इस भर्ती अभियान के जरिए हेडमिस्ट्रेस, टीचर व आया के कुल 9 पद पर भर्ती की जाएगी. जिसके लिए आवेदन करने के लिए योग्यता व आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है. चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस उप महानिरीक्षक, समूह केंद्र, सीआरपीएफ, दादरी रोड, सुतियाना, ग्रेटर नोएडा -201306 के मोंटेसरी स्कूल में अस्थाई व अनुबंध के आधार पर रखा जाएगा.

योग्यता

भर्ती अभियान के तहत हेडमिस्ट्रेस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को कम से कम 50 फीसदी अंक के साथ ग्रेजुएट और प्राइमरी एजुकेशन में बीएड/ दो वर्ष का डिप्लोमा/ BTC/समकक्ष और बेसिक स्कूल में 5 वर्ष का टीचिंग अनुभव होना चाहिए. टीचर पद के लिए उम्मीदवार को कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट और प्राइमरी एजुकेशन में बीएड/ दो साल का डिप्लोमा / बीटीसी / समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. आया के लिए हिंदी के साथ 5वीं क्लास पास होना जरूरी है.

उम्र सीमा

इस भर्ती अभियान के तहत हेडमिस्ट्रेस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 30 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. जबकि टीचर पद के लिए उम्र 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच रखी गई है. जबकि आया के लिए 18 साल से लेकर 30 साल की उम्र तय की गई है.

ऐसे होगा चयन

इन पद पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. इंटरव्यू 01 मई 2023 को सुबह 10 बजे कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप सेंटर, CRPF, दादरी, ग्रेटर नोएडा-201306 में आयोजित किया जाएगा.

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार को आवेदन पत्र को भरकर पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय, समूह केंद्र, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, दादरी रोड, ग्रेटर नोएडा-201306 को भेजना होगा.

यह भी पढ़ें- UP Board Result 2023 Date: जल्द खत्म होगा छात्रों का इंतजार, इस समय तक जारी हो सकते हैं 10वीं, 12वीं के नतीजे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget