एक्सप्लोरर

CGPSC Recruitment 2021: आयोग ने निकाली मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्तियां, पढ़िए डिटेल्स

CGPSC Recruitment 2021: छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (Chhattisgarh Public Service Commission, CGPSC) की ओर से मेडिकल स्पेशलिस्ट के पद पर वैकेंसी निकाली गई है.

CGPSC Recruitment 2021: मेडिकल के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक अच्छी खबर है. छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (Chhattisgarh Public Service Commission, CGPSC) की ओर से मेडिकल स्पेशलिस्ट के पद पर वैकेंसी निकाली गई है. इस वैकेंसी के जरिए राज्य में कुल 641 पदों पर भर्तियां होंगी. मेडिकल स्पेशलिस्ट के पद पर जारी इस वैकेंसी में जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. इन पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर 2021 को दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है. मेडिकल स्पेशलिस्ट (Medical Specialist) के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 10 दिसंबर 2021 तक का समय दिया जाएगा. इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार 11 दिसंबर से 15 दिसंबर 2021 के बीच आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे.

ऐसे कर सकेंगे आवेदन
-इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले psc.cg.gov.in पर जाकर रजिस्‍ट्रेशन करना होगा.
-आवेदन करने के बाद अभ्‍यर्थी को कैंडिडेट रजिस्‍ट्रेशन पेज मिलेगा.
-इस पेज पर नाम, माता पिता का नाम जैसी कई डिटेल भरनी होंगी.
-अभ्‍यर्थी अपने रजिस्‍टर्ड मोबाइल और ईमेल आईडी से रजिस्‍ट्रेशन कर सकते हैं.
-प्राप्त रजिस्ट्रेशन आईडी की मदद से लॉगइन करके आवेदन किया जा सकता हैं.
-सारी जानकारी भरने के बाद फीस का भुगतान करना होगा.

वैकेंसी डिटेल्स
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 641 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें शिशु रोग विशेषज्ञ के लिए 123 सीटें, मेडिसिन विशेषज्ञ के लिए 115 सीटें, स्त्री रोग विशेषज्ञ के लिए 111 सीटें, इनथेशिया स्पेशलिस्ट के लिए 124 सीटें, अस्थि रोग विशेषज्ञ के लिए 22 सीटें और सर्जरी स्पेशलिस्ट दिल्ली 111 सीटों के साथ अन्य पदों पर भर्तियां होंगी. वैकेंसी की पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को अच्छे से देख ले.

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट की मेडिकल डिग्री संबंधित विषय में होनी चाहिए. वही उम्मीदवारों की उम्र 25 साल से अधिक और 35 साल से कम मांगी गई है. बता दे कि आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

एप्लीकेशन फीस
इसमें ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपए वहीं एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों को 300 रुपए एप्लीकेशन फीस के तौर पर जमा करने होंगे. आवेदन फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या चालान से किया जा सकता है.

यह भी पढ़ेंः MP High Court Recruitment 2021: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में ग्रुप डी के 708 पदों पर कल से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया, जानें डिटेल

IBPS SO Recruitment 2021: आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर के हजारों पदों पर निकाली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Army Recruitment Rules: क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
HPCL में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, 358 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; हर महीने मिलेंगे 25,000
HPCL में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, 358 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; हर महीने मिलेंगे 25,000
चीन में रोबोट्स की वजह से बढ़ी बेरोजगारी, जानें किन सेक्टरों में छिन रहीं नौकरियां?
चीन में रोबोट्स की वजह से बढ़ी बेरोजगारी, जानें किन सेक्टरों में छिन रहीं नौकरियां?
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget