एक्सप्लोरर

BPNL Recruitment 2023: 10वीं-12वीं पास के लिए निकली 3444 पद पर भर्ती, ऐसे होगा सेलेक्शन, इतनी मिलेगी सैलरी

Government Job: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड ने बंपर पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. रजिस्ट्रेशन जारी हैं, इच्छुक हों तो फटाफट अप्लाई कर दें.

BPNL Bharti 2023: दसवीं और बारहवीं पास कैंडिडेट्स के लिए सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका है. भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड ने सर्वेयर और सर्वेयर-इन-चार्ज के पद पर भर्ती निकाली है. वे कैंडिडेट्स जो इन पद पर आवेदन करने के इच्छुक हों वे बताए गए प्रारूप में अंतिम तारीख के पहले अप्लाई कर दें. रजिस्ट्रेशन 19 जून से हो रहे हैं और इन पद पर अप्लाई करने की लास्ट डेट है 5 जुलाई 2023. अंतिम तारीख के पहले फॉर्म भरें, वरना आवेदन स्वीकार नहीं होंगे.

भरे जाएंगे इतने पद

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 3444 पद पर भर्ती होगी. इनमें से 2870 पद सर्वेयर के हैं और 574 पद सर्वेयर-इन-चार्ज के हैं. ये भी जान लें कि इन पद के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. किसी और माध्यम से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. ऐसा करने के लिए आपको भारतीय पशुपालन निगम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है - bhartiyapashupalan.com.

कौन कर सकता है अप्लाई

इन पद पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं और बारहवीं पास की हो. जहां तक आयु सीमा की बात है इन पद के लिए एज लिमिट 21 से 40 साल रखी गई है. एप्लीकेशन लिंक एक्टिव है, वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

शुल्क कितना है और सैलरी कितनी होगी

इन पद पर आदन करने के लिए शुल्क पद के मुताबिक है. सर्वेयर पद क लिए आवेदन शुल्क 826 रुपये है. जबकि सर्वेयर-इन-चार्ज पद के लिए शुल्क तय किया गया है 944 रुपये. इसी प्रकार दोनों पद के लिए सैलरी भी अलग-अलग तय की गई है. सर्वेयर इन चार्ज पद के लिए सैलरी 24 हजार रुपये महीना है और सर्वेयर पद के लिए सैलरी 20 हजार रुपये महीना है.

सेलेक्शन कैसे होगा

इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा. जो कैंडिडेट्स लिखित परीक्षा पास कर लेंगे उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. दोनों टेस्ट पास करने वाले कैंडिडेट्स का सेलेक्शन ही फाइनल होगा. 

यह भी पढ़ें: इस राज्य में निकली बंपर भर्ती, 82 हजार रुपये है सैलरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नर्सिंग ऑफिसर के 5 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी; ये है लास्ट डेट
नर्सिंग ऑफिसर के 5 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी; ये है लास्ट डेट
यूपी में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती शुरू, ₹81100 तक वेतन, जानें आवेदन की पूरी जानकारी
यूपी में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती शुरू, ₹81100 तक वेतन, जानें आवेदन की पूरी जानकारी
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Indian Army Recruitment 2026: महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन
महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget