एक्सप्लोरर

Bihar ANM Recruitment 2021: एएनएम के 8000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्तियां, 21 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

इन पदों के लिए 21 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं. एएनएम का डिप्लोमा कर चुके कैंडिडेट्स वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Bihar SHSB ANM Recruitment 2021: बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी ने एएनएम (ANM) के 8853 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. अगर आप एएनएम का डिप्लोमा हासिल कर चुके हैं, तो आप 21 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्तियां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत की जाएंगी. इन पदों पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन स्टेट हेल्थ सोसाइटी की तरफ से आयोजित की जाने वाली परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. एएनएम के इन पदों पर नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी. जिन अभ्यर्थियों का इन पदों के लिए सिलेक्शन होगा, उन्हें हर महीने 11,500 रुपये का मानदेय दिया जाएगा. 

जरूरी तारीखें 
एएनएम के इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई 2021 से शुरू हुए थे. आवेदन की अंतिम तारीख 21 जुलाई 2021 है. एप्लीकेशन फीस जमा करने की अंतिम तारीख 21 जुलाई है. फिलहाल स्टेट हेल्थ सोसायटी ने इस भर्ती की परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं किया है. 

जरूरी योग्यता और उम्र सीमा 
नोटिफिकेशन के मुताबिक एएनएम के पदों पर ऐसे कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास 2 वर्षीय एएनएम का डिप्लोमा है. कैंडिडेट्स का बिहार नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी होना चाहिए. उम्र सीमा की बात करें तो रिजर्व और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम उम्र 37 साल और महिला कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम उम्र 40 साल है. 

इतना है आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है. इसके अलावा एससी, एसटी, दिव्यांगों के लिए 250 रुपये और महिलाओं के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क है. 

ये है आवेदन का तरीका
सबसे पहले आप बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की आधिकारिक वेबसाइट http://statehealthsocietybihar.org पर जाएं. इसके बाद वेबसाइट पर उपलब्ध एएनएम भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें. इसमें आपको आवेदन फॉर्म का लिंक मिल जाएगा. 

यह भी पढ़ेंः Indian Coast Guard Recruitment 2021: 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए कोस्ट गार्ड में नौकरी का बढ़िया मौका, ऐसे भरें फॉर्म

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित
Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget