एक्सप्लोरर

Bihar Board 12th Class Admit Card 2020: बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का एडमिट कार्ड अपलोड हुआ, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

Bihar Board Admit Card 2020: बिहार बोर्ड 12वीं के एडमिट कार्ड 2020 अपलोड कर दिए गए हैं और 17 जनवरी से bsebinteredu.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के अधिकारियों के मुताबिक एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए गए हैं और 17 जनवरी से डाउनलोड लिंक सक्रिय हो जाएगा.

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड अपलोड कर दिया है. एडमिट कार्ड bsesbinteredu.in पर ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकते हैं. हालांकि वेबसाइट पर अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक सक्रिय नहीं किया गया है. BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, एडमिट कार्ड अपलोड कर दिया गया है, लेकिन डाउनलोड करने के लिए लिंक 17 जनवरी को सक्रिय हो जाएगा.

17 जनवरी से आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके वेबसाइट से स्टूडेंट्स अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे. बीएसईबी 12वीं की परीक्षा 2020, 3 से 13 फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी. BSEB अपनी 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पहले ही एडमिट कार्ड जारी कर चुका है. जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अपने बीएसईबी 10वीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bsebinteredu.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

Bihar Board Intermediate Examination 2020 How to download Admit Card - बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड उम्मीदवारों को बिहार के इंटरमीडिएट परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebinteredu.in पर जाना होगा. उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें. पासवर्ड के साथ यूजर आईडी जैसे विवरण दर्ज करें. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा. प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और परीक्षा उपयोग के लिए उसी की एक कॉपी अपने पास रखें. आप जिस स्कूल में पढ़ते हैं, वहां उस एडमिट कार्ड को ले जाएं, ताकि अधिकारियों द्वारा उस पर मुहर लगाई जा सके. बिहार बोर्ड के 12 वीं कक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस सीधे लिंक पर क्लिक करें

इंटरमीडिएट के छात्रों की परीक्षा 3 फरवरी, 2020 से शुरू हो रही है, और अंतिम परीक्षा 13 फरवरी, 2020 को आयोजित की जाएगी. छात्रों को अपने एडमिट कार्ड अपने साथ परीक्षा हॉल में प्रत्येक पेपर पर ले जाना अनिवार्य होगा. एडमिट कार्ड के बिना स्टूडेंट्स को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी.

ये भी पढ़ें:

BSEB 10th Admit Card: बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget