एक्सप्लोरर

RTI में हुआ बड़ा खुलासा! AIIMS दिल्ली में फैकल्टी की भारी कमी, इतने फीसदी पद हैं खाली

AIIMS Delhi: एम्स दिल्ली बड़ी संख्या में फैकल्टी के पद खाली हैं. आइए डिटेल में जानते हैं एम्स में कितने फीसदी पद खाली हैं.  

देश का सबसे टॉप अस्पताल और मेडिकल रिसर्च संस्थान एम्स दिल्ली (AIIMS Delhi) इस समय स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहा है. हाल ही में एक सूचना का अधिकार (RTI) आवेदन के जवाब में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि एम्स में एक तिहाई से अधिक फैकल्टी पद लंबे समय से खाली पड़े हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार ये जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता एम. एम. शूजा की तरफ से जनवरी 2025 में दायर RTI के माध्यम से सामने आई है. इस पर एम्स प्रशासन ने 18 मार्च 2025 को जवाब देते हुए बताया कि संस्थान में 1,235 स्वीकृत फैकल्टी पदों में से 430 पद वर्तमान में रिक्त हैं. यानी लगभग 35% पद खाली हैं, जो न केवल मरीजों के इलाज को प्रभावित कर सकते हैं. बल्कि मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल खड़े करते हैं.

वर्षों से अधूरी पड़ी हैं नियुक्तियां

RTI से यह भी पता चला है कि 2019 में 172 सहायक प्रोफेसर के पदों का विज्ञापन दिया गया था, लेकिन सिर्फ 110 नियुक्तियां  ही की गईं. 2021 और 2022 में भी 270 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए थे, लेकिन 173 सहायक प्रोफेसर और केवल 3 एसोसिएट प्रोफेसर ही नियुक्त हो पाए.

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि 2020, 2023, 2024 और 2025 की पहली तिमाही में रेगुलर फैकल्टी पदों पर कोई नई भर्ती नहीं हुई है. इससे साफ है कि बीते कई वर्षों से एम्स में स्थायी नियुक्तियों की रफ्तार बेहद धीमी रही है.

यह भी पढ़ें:

कितनी है नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल की बेसिक सैलरी, मिलती हैं ये सुविधाएं

दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर

यह संकट सिर्फ एम्स तक सीमित नहीं है. हाल ही में जारी एक अन्य RTI से पता चला है कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में भी मेडिकल ऑफिसर के 17%, नॉन-टीचिंग स्पेशलिस्ट के 38% और टीचिंग स्पेशलिस्ट के 22% पद खाली हैं.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह संकट देश की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है. एम्स जैसे संस्थान पर इलाज और शिक्षा दोनों की बड़ी जिम्मेदारी होती है, ऐसे में इतने बड़े पैमाने पर पदों का खाली रहना चिंताजनक है.

यह भी पढ़ें: 

Indian Navy Recruitment 2025: भारतीय नौसेना में भर्ती का सुनहरा मौका, अग्निवीर SSR और MR के लिए आवेदन शुरू

 

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 144 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए शानदार मौका
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 144 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए शानदार मौका
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
सरकारी नौकरी का मौका, इस स्टेट में निकली 120 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें आवेदन करने का तरीका
सरकारी नौकरी का मौका, इस स्टेट में निकली 120 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें आवेदन करने का तरीका
झारखंड में निकली मैनेजर के पदों पर वैकेंसी, जानें किस तरह कर सकते हैं अप्लाई?
झारखंड में निकली मैनेजर के पदों पर वैकेंसी, जानें किस तरह कर सकते हैं अप्लाई?

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget