एक्सप्लोरर

AAI Recruitment 2024: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली इन पदों पर वैकेंसी, आवेदन की लास्ट डेट करीब

AAI Recruitment 2024: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है. चयनित उम्मीदवारों को स्टाइपेंड दिया जाएगा.

AAI Recruitment 2024: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की तरफ से एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर कई पदों पर भर्ती निकाली गई है. AAI ने आईटीआई अप्रेंटिस, ग्रेजुएट अप्रेंटिस और डिप्लोमा अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.

अप्लाई करने की प्रोसेस बीते दिनों शुरू हो गई थी. इस अभियान के लिए उम्मीदवार 20 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती विशेष रूप से उत्तर-पूर्वी भारत के युवाओं के लिए है, जो एयरपोर्ट अथॉरिटी जैसी प्रतिष्ठित संस्था के साथ अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं.

कुल 90 पदों पर भर्ती
इस भर्ती के तहत कुल 90 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें से प्रत्येक श्रेणी—आईटीआई अप्रेंटिस, ग्रेजुएट अप्रेंटिस और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 30-30 पद आरक्षित हैं. आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी, और उम्मीदवारों को अपने आवेदन NATS पोर्टल (nats.education.gov.in) या फिर ITI अप्रेंटिस के लिए apprenticeshipindia.org पर जाकर भरने होंगे.

यह भी पढ़ें: इस कॉलेज को कहते हैं यूपीएससी का हॉटस्पॉट, हर साल यहां से निकलते हैं IAS-IPS 

जरूरी शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में 4 वर्षीय पूर्णकालिक डिग्री (ग्रेजुएट अप्रेंटिस) या 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा (डिप्लोमा अप्रेंटिस) होना अनिवार्य है. आईटीआई अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार को संबंधित ट्रेड में आईटीआई/NCVT प्रमाणपत्र की आवश्यकता होगी.

उम्र सीमा
अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवारों की उम्र की बात की जाए तो आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम और 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: UP Police Result 2024: सफल कैंडिडेट्स के लिए ये है आगे की प्रक्रिया, जल्द होगा पीईटी और पीएसटी, पढ़ें अपडेट

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

  • आईटीआई अप्रेंटिस: 9000 रुपये प्रति माह
  • डिप्लोमा अप्रेंटिस: 12000 रुपये प्रति माह
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस: 15000 रुपये प्रति माह

ऐसे होगा चयन
चयन प्रक्रिया में क्वालिफाइंग परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होंगे. इसलिए, उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच पहले से ही कर लेनी चाहिए. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

किस तरह कर सकते हैं आवेदन

  • सबसे पहले NATS या Apprenticeship India पोर्टल पर जाएं.
  • संबंधित लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें.
  • पंजीकरण के बाद लॉग इन करके सभी आवश्यक जानकारी भरें और आवेदन जमा करें.
  • अंत में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- UPSC Success Story: IAS छोड़ इस महिला ने चुना IPS, खूबसूरती की मामले बॉलीवुड एक्ट्रेस भी पीछे 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget