एक्सप्लोरर

IBPS CRP RRB 2024 Exam: आईबीपीएस सीआरपी आरआरबी एग्जाम कल, यहां पढ़ें जरूरी गाइडलाइन्स

IBPS CRP RRB 2024 Exam Tomorrow: आईबीपीएस सीआरपी आरआरबी XIII 2024 की प्रारंभिक परीक्षा 3 अगस्त से शुरू हो रही है. इस परीक्षा के माध्यम से कुल 10,313 रिक्त पदों को भरा जाएगा.

IBPS CRP RRB 2024 Exam Guidelines: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (सीआरपी) आरआरबी XIII के तहत ऑफिसर (स्केल- I, II और III) और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने जा रहा है. आइए जानते हैं कैसे आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और एग्जाम के वक्त आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा.

आईबीपीएस रीजनल रूरल बैंक्स (आरआरबी) सीआरपी XIII 2024 की प्रारंभिक परीक्षा ऑफिसर स्केल 1 और ऑफिस असिस्टेंट के लिए कल यानी 3 अगस्त से शुरू हो रही है. यह परीक्षा 4 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त और 18 अगस्त को भी आयोजित की जाएगी. जबकि ऑफिसर स्केल 2 और 3 की परीक्षा 29 सितंबर को निर्धारित है.

इस भर्ती अभियान के तहत संस्थान कुल 10,313 रिक्त पदों को भरा जाना है. इन पदों में ऑफिसर स्केल- I (असिस्टेंट मैनेजर), ऑफिसर स्केल- II (मैनेजर), ऑफिसर स्केल- III (सीनियर मैनेजर) और 5,585 ऑफिस परीक्षा सहायक (मल्टीपर्पज) शामिल हैं. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने सरकारी द्वारा जारी पहचान पत्र की एक प्रति और आईबीपीएस आरआरबी सीआरपी XIII का एडमिट कार्ड साथ लाना जरूरी है.

परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश

  • उम्मीदवारों को उनके आईबीपीएस सीआरपी आरआरबी XIII हॉल टिकट पर बताए गए समय पर एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा.
  • गेट बंद होने के बाद किसी भी आवेदक को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.
  • जिस उम्मीदवार के पास आईबीपीएस आरआरबी सीआरपी XIII एडमिट कार्ड नहीं है, उसे किसी भी परिस्थिति में परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
  • किसी भी व्यक्तिगत पेन/पेंसिल की अनुमति नहीं होगी.
  • एग्जाम सेंटर में रफ वर्क के लिए पेन/पेंसिल और खाली पेपर दिया जाएगा.
  • उम्मीदवारों को परीक्षा भवन में मोबाइल फोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाने की अनुमति नहीं है.

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

IBPS CRP RRB XIII एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. लॉग इन करने के बाद वे "सीआरपी आरआरबी XIII एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे. उसके बाद वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें- NEET PG Exam 2024: अब नीट पीजी परीक्षा को लेकर छात्रों में दिखा गुस्सा, एग्जाम सेंटर्स को लेकर दिख रही नाराजगी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 1784 पदों के लिए 10 नवंबर से करें आवेदन
UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 1784 पदों के लिए 10 नवंबर से करें आवेदन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget