By: एबीपी न्यूज़ | Updated at : 17 Jul 2021 02:21 PM (IST)
देवशयनी एकादशी 2021
Devshayani Ekadashi 2021: आषाढ़ मास अब समापन की तरफ बढ़ रहा है. धार्मिक दृष्टि से आषाढ़ मास का विशेष महत्व बताया गया है. आषाढ़ मास में भगवान विष्णु की पूजा को विशेष पुण्य बताया गया है. एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है. इसीलिए आषाढ़ मास की एकादशी तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है. आषाढ़ मास की आखिरी यानि शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी कहा जाता है. आइए जानते हैं इसका महत्व-
देवशयनी एकादशी से देवउठनी एकादशी तक चातुर्मास
देवशयनी एकादशी से चातुर्मास शुरू होता है. इस दिन भगवान विष्णु का शयनकाल आरंभ होता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार इस तिथि से ही भगवान विष्णु पाताला लोक में विश्राम के लिए प्रस्थान करते हैं. भगवान विष्णु का शयनकाल देवउठनी एकादशी को समाप्त होता है.
देवशयनी एकादशी कब है?
हिंदू कैलेंडर के अनुसार 19 जुलाई 2021, सोमवार से आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ होगा. एकादशी का व्रत 20 जुलाई 2021, मंगलवार को रखा जाएगा. इसके साथ ही देवशयनी एकादशी व्रत का पारण अगले दिन यानि 21 जुलाई 2021, बुधवार के दिन द्वादशी की तिथि को किया जाएगा.
देवशयनी एकादशी व्रत का शुभ मुहूर्त
देवशयनी एकादशी तिथि प्रारम्भ - जुलाई 19, 2021 को 09:59 पी एम बजे
देवशयनी एकादशी समाप्त - जुलाई 20, 2021 को 07:17 पी एम बजे
देवशयनी एकादशी व्रत पारण- जुलाई 21, 05:36 ए एम से 08:21 ए एम
देवउठनी एकादशी कब है?
वर्ष 2021 में देवउठनी एकादशी का व्रत पंचांग के अनुसार 14 नवंबर 2021, रविवार को कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाएगा. इसी दिन से चातुर्मास का समापन होगा.
चातुर्मास कब से शुरू हैं?
पंचांग के अनुसार चातुर्मास का आरंभ इस वर्ष 20 जुलाई से होगा और समापन 14 नवंबर को होगा. चातुर्मास में शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. चातुर्मास में शादी-विवाह, मुंडन आदि जैसे कार्य नहीं किए जाते हैं.
यह भी पढ़ें:
Chaturmas 2021: आषाढ़ी पूर्णिमा से चातुर्मास का होगा आरंभ, पूजा,पाठ और अध्ययन के लिए है उत्तम समय
Pradosh Vrat 2026 April: अप्रैल 2026 में प्रदोष व्रत कब-कब, नोट करें डेट
Osho Education: 'Gen Z' की फेवरेट बनी ओशो की ये लाइन, आपने अब तक सुनी या नहीं?
Sankashti Chaturthi 2026: विकट संकष्टी पर करें ये उपाय, दूर होंगे संकट, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि!
Happy Easter Wishes 2026: ऐ यीशू आ गए तुम वापस पास हमारे..ईस्टर पर भेजें दिल छू लेने वाले शुभकामनाएं
Easter 2026: ईस्टर संडे 5 अप्रैल को, जानें गुड फ्राइडे के बाद इसे क्यों मनाया जाता है
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'