एक्सप्लोरर

jharkhand: हड़ताल पर क्यों हैं कांट्रैक्ट पर काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मी और नर्सें? 24 जनवरी से आमरण अनशन का एलान

Jharkhand Para-Medical Workers Protest: कांट्रैक्ट पर काम कर रहें लगभग 10 हजार पैरामेडिकल कर्मी और नर्सें हड़ताल पर हैं. इस हड़ताल से राज्य के हॉस्पिटलों और मेडिकल कॉलेजों की व्यवस्था प्रभावित हो गई.

Para-Medical Contractual Workers Protest: झारखंड में कांट्रैक्ट पर कार्यरत लगभग 10 हजार पैरामेडिकल कर्मी और नर्सें आज मंगलवार (17 जनवरी) से बेमियादी हड़ताल पर हैं. राज्य भर के अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों की व्यवस्था इससे बुरी तरह प्रभावित हो रही है. राज्य भर में कोविड टीकाकरण और हॉस्पिटलों में पैथोलॉजिकल जांच, एक्सरे आदि के कामकाज पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है. डिस्ट्रिक्ट सदर हॉस्पिटल, पीएचसी, सीएचसी में वैक्सीनेशन के लिए बच्चों और डिलीवरी के लिए लाई गई महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ी.

हड़ताल कर रहे कर्मियों की मांग है कि सरकार उनकी सेवा स्थायी करे. उनका कहना है कि बार-बार के आश्वासन के बाद भी सरकार के ढुलमुल रवैए के कारण उनका भविष्य अधर में लटका है. कर्मियों ने अपनी मांग को लेकर 24 जनवरी से आमरण अनशन करने का भी ऐलान किया है.

16 से 17 वर्षों से दे रहे हैं सेवा

रांची, जमशेदपुर, चाईबासा, जामताड़ा, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा सहित ज्यादातर जिलों में हड़ताली कर्मियों ने मंगलवार (17 जनवरी) को धरना दिया और अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी की है. झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ, झारखंड अनुबंधित एएनएम, जीएनएम संघ के प्रवक्ता ने कहा कि अनुबंध कर्मी पिछले 16 से 17 वर्षों से सेवा दे रहे हैं. कई बार राज्य सरकार से नियमितीकरण को लेकर इनकी वार्ता हुई, पर निष्कर्ष शून्य निकला. 

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने दिया पूर्ण समर्थन
इनके आंदोलन को झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने भी अपना पूर्ण समर्थन दिया है. संघ के महामंत्री रवींद्रनाथ ठाकुर ने सरकार का जल्द से जल्द इस ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए इनके नियमितीकरण पर कदम उठाने का आग्रह किया है. बता दें कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों ने इसके पहले सोमवार को रांची में राजभवन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने सीएम हाउस को भी घेरने की कोशिश की थी. इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प भी हुई थी.

IND VS NZ: हैदराबाद के इस स्टेडियम में कल खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे, फैंस को बेसब्री से इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget