एक्सप्लोरर

Nagpur News: NMC का आरटीआई को जवाब- नागपुर में अभी भी 121 अवैध धार्मिक कंस्ट्रक्शन हैं मौजूद

नागपुर में एक आरटीआई के जवाब में एनएमसी ने माना है कि शहर में अभी भी बी कैटेगिरी के तहत 121 अवैध धार्मिक कंस्ट्रक्शन हैं. गौरतलब है कि 2014 में हाईकोर्ट ने इन्हें ध्वस्त करने के आदेश दिए थे.

Nagpur News: शहर भर में अवैध धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त करने के हाईकोर्ट (High Court) के आदेश के बावजूद, नागपुर नगर निगम (NMC) ऐसा करने में विफल रहा है. एनएमसी के संपत्ति विभाग ने आरटीआई के जवाब में स्वीकार किया है कि शहर में अभी भी बी कैटेगिरी के अंडर 121 अवैध धार्मिक संरचनाएं हैं.

वहीं टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक वकील फिरदौस मिर्जा ने एनएमसी की निष्क्रियता को उच्च न्यायालय की अवमानना ​​करार दिया. उन्होंने कहा कि, “एनएमसी ने अवैध संरचनाओं के खिलाफ कार्रवाई के बारे में अदालत के समक्ष हलफनामा दिया था. यदि अवैध ढांचे अभी भी वहां हैं, तो इसे निश्चित रूप से यह अदालती कार्रवाई का सामना करना होगा.”

एनएमसी ने श्रेणी ए के तहत 17 धार्मिक संरचनाओं को बताया था वैध

2014 में उच्च न्यायालय के आदेश के बाद, एनएमसी ने एक सर्वे किया था और धार्मिक संरचनाओं की एक सूची तैयार की थी, जो उन्हें दो श्रेणियों में विभाजित करती है - कानूनी और अवैध. लिस्ट के मुताबिक  शहर में 1 हजार 521 धार्मिक संरचनाएं हैं, जिनमें से एनएमसी ने श्रेणी ए के तहत 17 को नियमित किया था, जबकि शेष 1 हजार 504 को श्रेणी बी में रखा गया था जो कानून और व्यवस्था की समस्या पैदा करती हैं या यातायात में बाधा डालती हैं और इन्हें नियमित नहीं किया जा सकता है. बाद में, नागरिक निकाय ने अवैध संरचनाओं को तोड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया, लेकिन इसे बीच में ही छोड़ दिया दया. सूत्रों ने बताया कि कई जगहों पर फिर से अवैध ढांचों का निर्माण हुआ. वहीं सूत्रों ने ये भी दावा किया कि, "सदर क्षेत्र में लिंक रोड एक ऐसा उदाहरण है, जहां धीरे-धीरे सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण करने के प्रयास किए जा रहे हैं."

सबसे ज्यादा अवैध कंस्ट्रक्शन धर्मपेठ एरिया में हैं

गौरतलब है कि आरटीआई को दिए गए एनएमसी के जवाब से पता चलता है कि 1 हजार 504 संरचनाओं में से, एनएमसी ने सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों से 1 हजार 383 को हटा दिया था या ध्वस्त कर दिया था. हालांकि, सबसे अधिक संख्या में अवैध संरचनाएं, 51, अभी भी धर्मपेठ क्षेत्र के अंतर्गत मौजूद हैं, इसके बाद मंगलवारी 14 और हनुमान नगर क्षेत्र में 11 हैं.

एक्टिविस्ट अभय कोलारकर ने आरटीआई फाइल की थी

वहीं एक्टिविस्ट अभय कोलारकर द्वारा दायर आरटीआई एप्लिकेशन का जवाब देते हुए, एनएमसी के संपत्ति विभाग ने कई महत्वपूर्ण प्रश्नों को छोड़ दिया. विभाग ने कोलारकर को सूचित किया कि उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि कितने धार्मिक स्थल ट्रस्टों द्वारा शासित हैं और कितनी संरचनाओं को नियमित किया गया है. इसने यह भी जवाब नहीं दिया कि शेष कितने अवैध ढांचे निगम की जमीन पर स्थित थे.

ये भी पढ़ें

Mumbai Gold-Silver Price Today: मुंबई में सोने-चांदी की कीमत में लगातार गिरावट जारी, जानिए-आज कितने रुपये सस्ता हो गया है गोल्ड-सिल्वर?

Mumbai Crime News: मुंबई से सनसनीखेज मामला, ड्राइवर ने पहले मालकिन और उसकी दो बेटियों की हत्या की, फिर लगा ली फांसी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget