एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया का कमाल! 20 सालों से लापता मुंबई की महिला पाकिस्तान में मिली, एजेंट ने दिया था धोखा

Mumbai Missing Women in Pakistan: 20 साल पहले दुबई में काम दिलाने का वादा करके किसी तरह मुंबई में एक एजेंट ने महिला से धोखा किया और उन्हें पाकिस्तान भेज दिया.

Mumbai News: बीस साल पहले काम की तलाश में विदेश जाने के बाद लापता हुई मुंबई की एक महिला के पाकिस्तान में होने के बारे में जानकारी मिली है. सोशल मीडिया की मदद से महिला का पता लगाया गया है. पाकिस्तान के हैदराबाद शहर में रहने वाली हमीदा बानो (70) साल 2002 में दुबई में घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने के लिए शहर से निकली थीं. हाल में वह कुर्ला में अपने परिवार से संपर्क करने में कामयाब रहीं.

दुबई में काम दिलाने का वादा करके एजेंट पाकिस्तान भेजा

महिला के परिवार के अनुसार पाकिस्तान के कार्यकर्ता वलीउल्ला मारूफ ने बानो से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें बताया कि 20 साल पहले दुबई में काम दिलाने का वादा करके किस तरह मुंबई में एक एजेंट ने उनसे धोखा किया और उन्हें पाकिस्तान भेज दिया. परिवार ने कहा कि बानो ने पाकिस्तान के सिंध प्रांत के प्रमुख शहर हैदराबाद में रहना शुरू कर दिया और फिर स्थानीय व्यक्ति से शादी कर ली और उनका एक बच्चा भी हुआ. लेकिन बाद में पति का देहांत हो गया.

मारूफ ने यूट्यूब पर अपलोड किया था वीडियो

मारूफ ने बानो की कहानी और घर वापस जाने की तड़प के बारे में जानकर उनके वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया और मुंबई में एक सामाजिक कार्यकर्ता की तलाश की, जो उनकी मदद कर सके, और अंत में उन्हें खाफलान शेख नामक व्यक्ति मिला. इसके बाद शेख ने अपने स्थानीय समूह में वीडियो प्रसारित किया और बानो की बेटी यास्मीन बशीर शेख का पता लगाया, जो कुर्ला के कसाईवाड़ा इलाके में रहती हैं.

यास्मीन ने कहा, ''मेरी मां को एक एजेंट के जरिए काम के सिलसिले में 2002 में दुबई जाना था . हालांकि, एजेंट की लापरवाही के कारण वह पाकिस्तान चली गईं. हम उनके ठिकाने से अनजान थे और उसी एजेंट के जरिए केवल एक बार उससे संपर्क कर सके.'' उन्होंने कहा कि अतीत में, बानो घरेलू सहायिका के रूप में काम करने के लिए कतर भी गई थीं.

हमें खुशी है कि हमारी मां जीवित और सुरक्षित हैं- यास्मीन

यास्मीन ने कहा, ''हमें खुशी है कि हमारी मां जीवित और सुरक्षित हैं. अब हम चाहते हैं कि भारत सरकार उन्हें वापस लाने में हमारी मदद करे.'' परिवार ने पाकिस्तान उच्चायोग से संपर्क करने की योजना बनाई है ताकि बानो को सुरक्षित घर वापस लाया जा सके.

यह भी पढ़ें-

Mumbai Illegal Trafficking: मुंबई में 15 दिन की नवजात को 4.5 लाख में बेचने की थी कोशिश, पुलिस ने दो महिलाओं को ऐसे किया गिरफ्तार

Mumbai Rain Update: 15 दिन की राहत के बाद एक बार फिर मुंबई में बदलेगा मौसम का मिजाज, इस वीकेंड पर झमाझम बारिश की है संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget