एक्सप्लोरर

Mumbai News: ईडी ने किया मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडेय को तलब, दो दिन पहले ही हुए हैं रिटायर

ED Sanjay Pandey News: ईडी अधिकारी ने कहा कि पांडेय को शनिवार को समन जारी किया गया था. वह 30 जून को ही पुलिस बल से सेवानिवृत्त हुए हैं.

ED Sanjay Pandey News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले में मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त (Mumbai Police Commissioner) संजय पांडेय (Sanjay Pandey) को पांच जुलाई को तलब किया है. ईडी के एक अधिकारी ने यह जानकारी रविवार को दी. ईडी अधिकारी ने कहा कि पांडेय को शनिवार को समन जारी किया गया था. वह 30 जून को ही पुलिस बल से सेवानिवृत्त हुए हैं.

यद्यपि पांडेय इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए उपलब्ध नहीं हो सके, लेकिन ईडी अधिकारी ने कहा कि पूर्व पुलिस आयुक्त दिल्ली में ईडी के समक्ष पेश हो सकते हैं. अधिकारी ने, हालांकि यह खुलासा करने से इनकार कर दिया कि किस धनशोधन मामले में पूर्व पुलिस अधिकारी के खिलाफ समन जारी किया गया है.

काफी विवादित रहा उनका 4 महीने का कार्यकाल

इसके पहले संजय पांडेय ने इसी साल एक मार्च को मुंबई पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभाला था. 4 महीनों के इस कार्यकाल में वो काफी विवादों में घिरे रहे. सूत्रों की मानें तो मुंबई पुलिस के कई ऑफिसर उनके बताए हुए केस को भी रजिस्टर करने में बहानेबाजी किया करते थे. मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ इंसपेक्टर ने तो बीजेपी नेता के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश नहीं मानते हुए मेडिकल लीव पर चले गए थे. 

बीजेपी नेता ने कह दिया था सरकार का एजेंट

जब संजय पांडे (Sanjay Pandey) मुंबई पुलिस कमिश्नर (Mumbai Police Commissioner) पद पर थे तब बीजेपी (BJP) के कई नेता जिसमें नारायण राणे (Narayan Rane), किरीट सोमैया (Kirit Somaiya), मोहित कंबोज (Mohit Comboze) और निर्दलीय सांसद नवनीत राणा (Independent MP Navneet Rana) और विधायक रवि राणा (MLA Ravi Rana) पर शिवसेना के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से केस दर्ज किए गए थे. इस दौरान बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने संजय पांडेय को महाविकास अघाड़ी सरकार का एजेंट तक कह दिया था. संजय पांडेय सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते थे जिसकी वजह से वो मुंबई के लोगों के बीच अपनी जगह बनाए हुए थे.

यह भी पढ़ें-

Aarey Metro Shed: मेट्रो कार शेड विवाद में उतरे अमित ठाकरे, शिंदे सरकार से पुनर्विचार करने का किया आग्रह

Mumbai News: बॉम्बे हाईकोर्ट ने 16 हफ्ते की गर्भवती रेप पीड़िता को दी गर्भपात की अनुमति, जानिए क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget