एक्सप्लोरर

Makar Sankranti Snan: मकर संक्रांति का त्यौहार आज, इन पवित्र स्थानों पर गंगा में लगाएं डुबकी, जान लें टाइमिंग

Makar Sankranti: धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा नदी में नहाने से सारे पापों से मुक्ति मिलती है. इसको लेकर पौराणिक कथी भी प्रचलित है, जिसे लेकर लोग गंगा स्नान के बाद दान-पुण्य करते है.

Makar Sankranti 2023: देशभर में आज मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है. यह त्यौहार हिंदूओं के प्रमुख त्यौहारों में से एक है. अलग-अलग राज्यों में इसके अलग-अलग नाम हैं. मध्य प्रदेश में जहां इसे संक्रांति कहा जाता है तो वहीं गुजरात (Gujrat) में इसे उत्तरायण और दक्षिण भारत में पोंगल कहा जाता है. इस दिन अलग अलग जगह यहां अलग-अलग पकवान भी बनते हैं. बिहार में इस दिन खिचड़ी बनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, इस साल सूर्य शनिवार, 14 जनवरी की रात में 08:21 मिनट पर पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. शास्त्रों में दान और स्नान का शुभ मुहूर्त उदया तिथि में माना जाता है. इसीलिए उदया तिथि के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व रविवार, 15 जनवरी को मनाया जाएगा. दान, पुण्य और स्नान का शुभ मुहूर्त भी 15 जनवरी के दिन ही होगा.

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा नदी में नहाने से सारे पापों से मुक्ति मिलती है. इसको लेकर पौराणिक कथी भी प्रचलित है, जिसे लेकर लोग गंगा स्नान के बाद दान-पुण्य करते है. मकर संक्रांति के दिन जमकर पतंगबाजी भी की जाती है. वहीं, इस दिन लोग घूमने फिरने भी निकलते हैं और अपनों के साथ समय बीताते हैं.

जानें- कहां कहां कर सकते हैं गंगा स्नान

इस दिन लोग त्रिवेणी संगम में शाही स्नान कर सकते है. यह नदी सबसे पवित्र जगहों में शामिल है. यहां पर गंगा यमुना और सरस्वती तीनों नदियों का मिलन होता है यही कारण है कि इसे त्रिवेणी संगम कहा जाता है. मकर संक्रांति के दिन यहां पर शाही स्नान का आयोजन किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं.

गंगा सागर

मकर संक्रांति के मौके गंगा सागर में शाही स्नान करने के लिए भी लोगों की भारी भीड़ लगी रहती है. यहां गंगा नदी का सागर यानी समुद्र से मिलन होता है. पश्चिम बंगाल में स्थित यह जगह हिंदुओं का एक पवित्र स्थल है. इस जगह स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है क्योंकि पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक गंगा सागर में डुबकी लगाने वाले व्यक्ति को 10 अश्वमेध यज्ञ कराने जितना पुण्य मिलता है. कहा जाता है कि यहां लगाई गई डुबकी एक हजार गाय दान करने के बराबर फल देती है. 

काशी

काशी को भगवान शिव की नगरी भी कहा जाता है. मकर संक्रांति के मौके पर यहां देश विदेश से आते हैं और शाही स्नान करते हैं. इस दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में खिचड़ी महोत्सव का आयोजन भी किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं.

हरिद्वार

धर्म नगरियों में से एक हरिद्वार भी आता है. इस त्यौहार के मौके पर गंगा नदी के किनारे कई घाट पर आस्था उमड़ती है लेकिन हर की पौड़ी पर स्नान का विशेष महत्व माना गया है. संक्रांति के मौके पर यहां मेले का आयोजन होता है और यह भी कहा जाता है कि गंगा में डुबकी लगाने से सारे पापों से मुक्ति मिल जाती है.

स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

पुण्य काल - 15 जनवरी 2023 को सुबह 7 बजकर 17 मिनट से शाम 5 बजकर 55 मिनट तक

महा पुण्य काल - 15 जनवरी 2023: सुबह 7 बजकर 17 मिनट से सुबह 9 बजकर 04 मिनट तक

ये भी पढ़ें-

Mumbai Famous Temples: मायानगरी मुंबई के इन मंदिरों में देश-विदेश से आते हैं श्रद्धालु, बॉलीवुड हस्तियों की भी लगती है कतार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में हिट एंड रन: डिस्को क्लब के बाहर तेज रफ्तार मर्सिडीज ने दो युवकों को रौंदा, चालक फरार
चंडीगढ़ में हिट एंड रन: डिस्को क्लब के बाहर तेज रफ्तार मर्सिडीज ने दो युवकों को रौंदा, चालक फरार
अब सच उगलेगी सिया! केतन हत्याकांड में पॉलीग्राफ टेस्ट की मांग को लेकर कोर्ट में अर्जी दाखिल
अब सच उगलेगी सिया! केतन हत्याकांड में पॉलीग्राफ टेस्ट की मांग को लेकर कोर्ट में अर्जी दाखिल
Patna Metro: अब मलाही पकड़ी तक चलेगी मेट्रो, 2 जुलाई को उद्घाटन, CM सम्राट ने दिए कई निर्देश
अब मलाही पकड़ी तक चलेगी पटना मेट्रो, 2 जुलाई को उद्घाटन, CM सम्राट ने दिए कई निर्देश
UP Weather Today: यूपी में गर्मी से राहत नहीं, आज लखनऊ-वाराणसी समेत 32 जिलों में लू का अलर्ट, मानसून भी हुआ लेट
यूपी में गर्मी से राहत नहीं, आज लखनऊ-वाराणसी समेत 32 जिलों में लू का अलर्ट, मानसून भी हुआ लेट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget