एक्सप्लोरर

कोलकाता में केके की मौत के बाद TMC सांसद सौगत रॉय ने उठाए सवाल, कहा- 'कार्यक्रम के लिए कहां से आए लाखों रुपए?'

KK Death News: टीएमसी सांसद रॉय ने कहा, ‘‘अगर आपको इस तरह के बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित करने हैं, तो आपको एक रियल एस्टेट डेवलपर आदि की मदद लेनी होगी. क्या यह उचित है?

TMC MP on KK Death: पार्श्व गायक केके की ‘नजरूल मंच’ में कार्यक्रम के बाद दिल का दौरा पड़ने से मौत के कई सप्ताह बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद सौगत रॉय ने ‘‘कॉलेज कार्यक्रमों में मुंबई से बड़े संगीतकारों को बुलाने के वास्ते बड़ी धनराशि खर्च करने की प्रवृत्ति’’ पर आपत्ति जताई. दमदम से सांसद रॉय ने उत्तरी कोलकाता के बारानगर इलाके में एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें छात्र संघों द्वारा महंगे कलाकारों को कार्यक्रमों में बुलाने के प्रयासों में कोई विशेषता नहीं दिखती. उन्होंने इस तरह के आयोजनों के लिए धन के स्रोत को लेकर भी आपत्ति जताई.

सारा पैसा कहां से आया? हवा से तो नहीं आया होगा- टीएमसी सांसद

टीएमसी सांसद रॉय ने कहा, ‘‘अगर आपको इस तरह के बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित करने हैं, तो आपको एक रियल एस्टेट डेवलपर आदि की मदद लेनी होगी. क्या यह उचित है? मुझे मुंबई से लोकप्रिय कलाकारों को कार्यक्रमों में बुलाने की इस प्रवृत्ति के पीछे का तर्क समझ में नहीं आता.’’ टीएमसी सांसद ने उत्तरी कोलकाता में समारोह के दौरान इस तरह के कार्यक्रमों पर लाखों रुपये खर्च करने के विचार की आलोचना की. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सुना है कि केके के शो के लिए करीब 30 लाख रुपये या 40 लाख रुपये खर्च किए गए थे. वह सारा पैसा कहां से आया? हवा से तो नहीं आया होगा.’’

तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) की गुरुदास कॉलेज इकाई ने कहा था कि संस्थान ने संगीत कार्यक्रम को छात्र संघ ने नहीं बल्कि संस्थान ने वित्त पोषित किया था. रॉय के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए, टीएमसी कामरहटी विधायक मदन मित्रा ने कहा, ‘‘सौगतदा एक वरिष्ठ नेता होने के नाते आत्ममंथन करते हैं और इन दिनों इस तरह की टिप्पणी करते हैं. मुझे और कुछ नहीं कहना है.’’

बीजेपी ने टीएमसी पर लगाए आरोप

इस बीच, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि टीएमसी के छात्र संगठन द्वारा जबरन वसूली की गतिविधियां एक "खुला रहस्य" हैं. उन्होंने कहा, ‘‘टीएमसीपी कॉलेज कार्यक्रमों में धनबल का प्रदर्शन करता है. हर कोई जानता है कि वह अवैध तरीकों से भारी नकदी जमा करता है. यह अच्छा है कि सौगत रॉय जैसे वरिष्ठ टीएमसी सांसद की इस मुद्दे पर आंखें खुल गई हैं लेकिन हम उनसे पूछ सकते हैं कि वह इतने सालों तक चुप क्यों रहे.’’

31 मई को कार्यक्रम के दौरान हुई थी केके की मौत

केके के नाम से प्रसिद्ध जानेमाने पार्श्व गायक कृष्णकुमार कुन्नथ का 31 मई को शहर के एक होटल में निधन हो गया. उन्होंने उससे कुछ ही समय पहले टीएमसी के छात्र संघ द्वारा गुरुदास कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति दी थी. उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आयी कि उन्हें ‘‘लंबे समय से हृदय संबंधी दिक्कतें थीं.’’ हालांकि, विपक्षी दलों ने दावा किया था कि संभव है कि गुरुदास कॉलेज के संगीत कार्यक्रम में भीड़ के ठीक तरह से प्रबंधन नहीं होने के चलते उनकी हृदय संबंधी दिक्कतें बढ़ गई हों.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget