एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee Education: कितनी पढ़ी लिखी हैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जानिए

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी अपनी तीखे बयानों ही नहीं अपनी एजुकेशन को लेकर भी राजनीति के धुरंधरों को कड़ी टक्कर देती हैं. उनके पास कई डिग्री हैं.

Mamata Banerjee Education: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को फायर ब्रांड नेता के तौर पर जाना जाता है. उनके तीखे तेवर और बयान अच्छे-अच्छो की बोलती बंद कर देते हैं. भारत की राजनीति में ममता बनर्जी का एक उच्च मुकाम और खास दबदबा रहा है. ममता बनर्जी ने महज 15 वर्ष की उम्र में ही राजनीति में एंट्री कर ली थी. उनका जन्म कोलकाता (पहले कलकत्ता) में प्रोमिलेश्वर बनर्जी और गायत्री देवी के घर एक मध्यमवर्गीय बंगाली हिंदू ब्राह्मण परिवार में 5 जनवरी 1955 को हुआ था. जब ममता बनर्जी महज 17 वर्ष की थी उसी समय उनके पिता की मृत्यु इलाज के अभाव में हो गई थी.

सादगी पसंद ममता बनर्जी की शिक्षा की बात करें तो वह राजनीति के कई दिग्गजों से इस क्षेत्र में काफी आगे हैं.कम उम्र में पिता को खो देने वाली ममता बनर्जी ने अपने जीवन की तमाम परेशानियों को शिक्षा की राह में रोड़ा नहीं बनने दिया और उच्छ शिक्षा हासिल की. उनकी डिग्री जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. चलिए जानते हैं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी कितनी पढ़ी लिखी हैं.

ममता बनर्जी कितनी पढ़ी-लिखी हैं

  • साल 1970 में ममता बनर्जी ने देशबंधु शिशु शिक्षालय से उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा पास की.
  • जोगमाया देवी कॉलेज से  साल 1979 में उन्होंने इतिहास में स्नातक की डिग्री ली.
  • कलकत्ता विश्वविद्यालय (University of Calcutta) से इस्लामी इतिहास में मास्टर डिग्री हासिल की.
  •  श्री शिक्षायतन कॉलेज से शिक्षा विषय में ग्रेजुएशन किया.
  •  कानून की जानकारी के लिए उन्होंने साल 1982 में जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज, कोलकाता से कानून की डिग्री भी ले डाली. 

ममता बनर्जी ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी हासिल की है 
ममता बनर्जी ने कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, भुवनेश्वर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी हासिल की है. उन्हें कलकत्ता विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट ऑफ लिटरेचर (डी.लिट.) की उपाधि से भी सम्मानित किया गया था.

ये भी पढ़ें

Durga Puja 2022: दुर्गा पूजा के लिए कोलकाता जाने की कर रहे हैं तैयारी, इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान

Kolkata News: दुर्गा पूजा पर फूड आइटम्स में मिलावट करने वालों की अब खैर नहीं, KMC ने बनाया है ये खास प्लान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget