एक्सप्लोरर

Kolkata News: गिरफ्तारी के कुछ देर बाद रिहा हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, रैली को करने वाले थे संबोधित

Kolkata BJP Rally News: सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टायर जलाए, जिससे भीड़भाड़ वाले इलाके में यातायात अवरुद्ध हो गया.

Kolkata BJP Rally News: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को शनिवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह एक विरोध-प्रदर्शन रैली को संबोधित करने जा रहे थे. हालांकि, कुछ समय बाद मजूमदार को रिहा कर दिया गया. मजूमदार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास दक्षिण कोलकाता के हाजरा इलाके में राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार में कथित भ्रष्टाचार को लेकर एक रैली को संबोधित करने वाले थे, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जलाए टायर 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘यह एक निवारक गिरफ्तारी थी.’’ कुछ देर बाद ही मजूमदार की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए कोलकाता पुलिस मुख्यालय, लालबाजार के बाहर बीजेपी के सैकड़ों सदस्य एकत्र हो गए. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टायर जलाए, जिससे भीड़भाड़ वाले इलाके में यातायात अवरुद्ध हो गया. पुलिस उन्हें मौके से हटाकर हिरासत में ले लिया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ समय बाद मजूमदार को भी रिहा कर दिया गया.

TMC ने बीजेपी पर लगाया शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का आरोप

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में भ्रष्ट तृणमूल सरकार के खिलाफ विरोध जनआंदोलन में तब्दील हो रहे हैं. ऐसा लगता है कि वे इन विरोधों से डरते हैं और इसलिए उन्होंने सुकांत मजूमदार को गिरफ्तार किया.’’ वहीं, तृणमूल कांग्रेस सांसद शांतनु सेन ने बीजेपी पर राज्य के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया. स्कूल भर्ती घोटाला मामले में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बीच मुख्यमंत्री के कालीघाट आवास से कुछ मीटर की दूरी पर हजारा में विरोध रैली निकाली गई.

यह भी पढ़ें-

कोलकाता समेत देश में चार जगहों पर 30 हजार किलो ड्रग्स जलाएगा NCB, अमित शाह की मौजूदगी में होगा सम्मेलन

Kolkata Petrol-Diesel Price: कोलकाता शहर पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत अपडेट, जानिए- आज किस रेट में बेचा जा रहा है तेल ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget