एक्सप्लोरर

Coronavirus in Kolkata: सावधान! कोलकाता के अस्पतालों में बढ़ रहे कोरोना के मरीज, दो महीनों बाद फिर बढ़े मामले

Coronavirus Update: शहर के कम से कम तीन निजी अस्पतालों में वर्तमान में एक दर्जन कोरोना के मरीज भर्ती हैं. बड़ी बात यह है कि लगभग दो महीने तक अस्पतालों में कोई कोरोना का मरीज भर्ती नहीं था.

Coronavirus Kolkata Latest Update: कोलकाता में कोरोना वायरस महामारी के मामले अब तेजी से बढ़ने लगे हैं. बढ़ते हुए मामलों से चिंता इसलिए और बढ़ जाती है क्योंकि अब ज्यादा संख्या में मरीज अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं. शहर के कम से कम तीन निजी अस्पतालों में वर्तमान में एक दर्जन कोरोना के मरीज भर्ती हैं. बड़ी बात यह है कि लगभग दो महीने तक अस्पतालों में कोई कोरोना का मरीज भर्ती नहीं था. शहर का पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ने लगा है. 

विशेषज्ञों ने जारी की चेतावनी

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर मामले बढ़ते रहे तो अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ती चली जाएगी. कोलकाता के कम से कम तीन निजी अस्पतालों में दो महीनों के बाद इस सप्ताह एक दर्जन कोरोना मरीजों को भर्ती कराया गया है. वुडलैंड्स, पीयरलेस और एएमआरआई अस्पताल में 12 जून से अबतक 12 कोरोना मरीजों को भर्ती किया गया है, जबकि वुडलैंड्स और एएमआरआई अस्पताल में पिछले दो महीनों से कोरोना का कोई मरीज भर्ती नहीं था. इन 12 मरीजों में से एक मरीज आईसीयू में भर्ती है. 

दो को छोड़कर बाकी में हल्के लक्ष्ण

एएमआरआई के सीईओ रूपक बरुआ ने टीओआई को बताया, "पिछले तीन दिनों में अस्पताल में जितने मरीजों को भर्ती कराया गया है, उनमें दो लोगों को छोड़कर बाकी सभी में हल्के लक्ष्ण हैं.'' कोरोना से संक्रमित एक सात साल के बच्चे को पीयरलेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बच्चे का अस्पताल में एक अलग केबिन में इलाज चल रहा है और उसके साथ उसकी मां भी है, जिनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. डॉक्टर ने बताया कि बच्चे में बहुत हल्के लक्षण हैं और दो दिनों तक बुखार रहने के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई.

आरएन टैगोर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डिएक साइंसेज (RTIICS) में बुधवार से रोजाना एक मरीज का टेस्ट पॉजिटिव आया है. इसके जोनल हेड आर वेंकटेश का कहना है कि इससे पहले हमारी प्रयोगशाला में तीन महीने तक शायद एक भी मरीज पॉजिटिव नहीं पाया गया था. RTIICS फिलहाल एक दिन में लगभग 25 नमूनों का टेस्ट कर रहा है.

यह भी पढ़ें-

Kolkata Best Tourist Place: कोलकाता घूमने का है प्लान, यहां जानें शहर के 5 बेस्ट टूरिस्ट प्लेस, इन्हें नहीं देखा तो कुछ नहीं घूमा

Kolkata Illegal Call Centre: कोलकाता पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, विदेशी नागरिकों को ठगने के आरोप में 12 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget