एक्सप्लोरर

30 मिनट में लखनऊ से गुड़गांव डिलीवर हो गए कबाब, कस्टमर ने ठोक दिया केस, कंपनी को समन हुआ जारी

Zomato in Trouble: कस्टमर ने दावा किया है कि जोमाटो गलत प्रचार कर रही है. यह कबाब लखनऊ के बजाय किसी लोकल जगह से भेजे गए थे. कोर्ट ने इस मामले में जोमाटो को समन जारी किया है.

Zomato in Trouble: लखनऊ के मशहूर कबाब के दीवाने पूरे देश में फैले हुए हैं. लोग चाहते हैं कि गर्मागर्म कबाब उनकी थाली में जल्द से जल्द आ जाएं ताकि उनका असली स्वाद मिल सके. मगर, एक रोचक मामले में 30 मिनट में लखनऊ के कबाब की डिलीवरी होने पर एक कस्टमर को इतना गुस्सा आ गया कि उसने जोमाटो (Zomato) पर केस ठोक दिया. आइए जान लेते हैं आखिर जल्दी डिलीवरी को लेकर कस्टमर का पारा सातवें आसमान पर कैसे पहुंच गया. 

500 किमी दूर से कैसे आए फ्रेश कबाब 

यह घटना गुड़गांव में घटी. यहां के एक कस्टमर सौरव माल ने लखनऊ के कबाब ऑर्डर किए थे. जोमाटो ने उनका ऑर्डर मात्र 30 मिनट में डिलीवर कर दिया. यह देखकर उन्हें अविश्वास हुआ कि 500 किमी दूर स्थित लखनऊ से मात्र 30 मिनट में फ्रेश कबाब कैसे आ गए. इसके बाद उन्होंने कंपनी की जोमाटो लेजेंड्स (Zomato Legends) को आड़े हाथों ले लिया. उन्होंने जोमाटो के ऊपर लीगल केस कर दिया है. जोमाटो लेजेंड्स सर्विस में दावा किया जाता है कि कस्टमर को कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, बेंगलुरु, मथुरा, चेन्नई और आगरा के नामी-गिरामी रेस्टोरेंट से गर्म और ताजा खाना उपलब्ध कराया जाएगा. 

जोमाटो के खिलाफ कोर्ट से जारी हुआ समन 

सौरव के ऑर्डर में चार सामान शामिल थे. इनमें से एक लखनऊ के कबाब थे और बाकी तीन दिल्ली में ही बनने वाली चीजों के ऑर्डर थे. उन्हें जब 30 मिनट में ही लखनऊ के कबाब मिल गए तो शक हुआ कि यह आर्डर लखनऊ से नहीं आया है. इन कबाब को पास के ही किसी रेस्टोरेंट से डिलीवर किया गया है. इसके बाद उन्होंने केस दायर करने का फैसला ले लिया. इसमें जोमाटो के क्लेम को झूठा बताया गया है. कोर्ट में वकीलों ने कहा कि 30 मिनट में लखनऊ से ताजा कबाब गुड़गांव में देना संभव नहीं है. इन्हें जोमाटो के किसी गोदाम में ही रखा गया था. इसके अलावा कबाब जोमाटो की पैकिंग में आए. उनके ऊपर किसी रेस्टोरेंट की पैकिंग नहीं थी. साकेत कोर्ट ने इस मामले में जोमाटो के खिलाफ समन जारी किया है. 

जयपुर से गुड़गांव 29 मिनट में डिलीवरी का दावा 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जयपुर से गुड़गांव तक जोमाटो का दावा है कि खाने का सामान 29 मिनट में डिलीवर हो जाएगा. हालांकि, साल 2022 के जोमाटो ब्लॉग में दावा किया गया था कि लेजेंड्स सर्विस के ऑर्डर अगले दिन डिलीवर होंगे. इससे पता चल रहा है कि जोमाटो के विज्ञापनों में गलत दावा किया जा रहा है. केस में याचिकाकर्ता ने मांग की है कि जोमाटो लेजेंड्स सर्विस के तहत भ्रामक दावों पर रोक लगाई जाए.

ये भी पढ़ें 

JSW Group: ईवी वाहन और बैटरी का विशाल प्लांट लगाएगी जेएसडब्लू, 40 हजार करोड़ रुपये का होगा इनवेस्टमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget