एक्सप्लोरर

Zomato Trouble: पहले कॉकरोच और अब छिपकली, जोमाटो के कस्टमर्स को खाने में बार-बार मिल रहे जीव-जंतु

Zomato in Trouble Again: जोमाटो के आर्डर के खिलाफ शिकायतें बढ़ती ही जा रही हैं. पहले कुछ दिनों पहले खाने में कॉकरोच मिला और अब छिपकली. कंपनी ने इस मामले में अपनी सफाई पेश की है.

Zomato in Trouble Again: फ़ूड डिलिवरी की दिग्गज कंपनी जोमाटो (Zomato) के कस्टमर्स के साथ लगातार सेवाओं में खिलवाड़ किया जा रहा है. अभी कुछ दिनों पहले ही एक जोमाटो कस्टमर (Zomato Customer) के खाने में कॉकरोच मिला था. इसके बाद उसने सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर जोमाटो को अतिरिक्त प्रोटीन भेजने के लिए धन्यवाद दिया था. अब हैदराबाद के एक ग्राहक ने बिरयानी में छिपकली निकलने की शिकायत की है. इस पर कंपनी को सफाई देनी पड़ी है. 

 

चिकन बिरयानी का दिया था ऑर्डर 

ग्राहक की पहचान हैदराबाद के अंबरपेट इलाके में रहने वाले विश्व आदित्य के रूप में हुई है. उन्होंने जोमाटो पर शहर के बावर्ची होटल से चिकन बिरयानी (Chicken Biryani) का आर्डर दिया था. हालांकि, जब खाने का डिब्बा उन्होंने खोला तो शॉक रह गए क्योंकि इसमें छिपकली थी. इसके बाद उन्होंने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया. ‘तेलगू स्क्रिबस’ (Telugu Scribes) आईडी से डाले गए इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वह अपने परिवार के लिए चिंतित हैं. होटल से हमने पूछा कि खाना बनाते समय सावधानी क्यों नहीं रखी गई तो कोई उपयुक्त जवाब नहीं मिला. 

जोमाटो बोली- गंभीरता से ले रहे इस मुद्दे को 

इस घटना बाद फ़ूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने अपने हैंडल जोमाटो केयर (Zomato Care) से जवाब में लिखा कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है. उन्होंने उपभोक्ता से इस मसले पर बात की है. हम इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं. कंपनी की तरफ से जल्द उपयुक्त कदम उठाए जाएंगे. 

फिश बिरयानी में मिला था कॉकरोच 

अभी कुछ दिनों पहले ही जोमाटो को ऐसी ही जगहंसाई का सामना करना पड़ा था. हैदराबाद के ही एक कस्टमर ने जोमाटो के जरिए कोटी एरिया के ग्रांड होटल रेस्तरां से फिश बिरयानी आर्डर की थी. इसमें उन्हें कॉकरोच मिला. उन्होंने वह घटना रेडिट पर पोस्ट कर दी थी. पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि मुझे अतिरिक्त प्रोटीन भेजने के लिए धन्यवाद. यह पोस्ट वायरल हो गई थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर बहुत फनी कमेंट आए थे.

ये भी पढ़ें 

Byju Salary Crisis: बायजू के मालिक ने घर गिरवी रख 15 हजार लोगों की सैलरी बांटी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा
कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा
LPG का लेटेस्ट रेट हुआ अपडेट, जानें दिल्ली से पटना तक बढ़े दाम या मिली राहत?
LPG का लेटेस्ट रेट हुआ अपडेट, जानें दिल्ली से पटना तक बढ़े दाम या मिली राहत?
मार्च से पहले मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट नहीं होंगी फ्लाइट्स, MIAL का ऐलान
मार्च से पहले मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट नहीं होंगी फ्लाइट्स, MIAL का ऐलान
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget