एक्सप्लोरर

अकाउंट में जीरो बैलेंस होने पर भी बैंक से मिल सकते हैं 10 हजार रुपये, जानिए कैसे 

Zero Balance Account: क्या आप जानते हैं कि जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट से भी आप 10 हजार रुपये तक कभी भी ले सकते हैं. आपको बताते हैं कि इस सुविधा का लाभ कहां से और कैसे लिया जाए.

Zero Balance Account: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा शुरू की गई जनधन योजना (Jan Dhan Scheme) ने दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में रह रहे लोगों को भी बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने का काम किया था. जीरो बैलेंस पर चलने वाले इस अकाउंट ने करोड़ों लोगों को सेविंग्स अकाउंट, बीमा और पेंशन जैसे लाभ आसानी से दिलवाने में मदद की. डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के उद्देश्य पूरा करने में भी इस योजना ने पूरा रोल निभाया. हालांकि, तमाम लोगों को जनधन अकाउंट के सभी फीचर्स की जानकारी नहीं होती. आज हम आपको इस अकाउंट की ऐसी ही एक सुविधा के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको जरूरत पड़ने पर कभी भी 10 हजार रुपये मिल सकते हैं. 

जीरो बैलेंस अकाउंट भी ले सकते हैं ओवरड्राफ्ट सुविधा 

जनधन अकाउंट में खाताधारकों को 10 हजार रुपये तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा हासिल होती है. खाताधारक इस जीरो-बैलेंस खाते में कभी भी 10 हजार रुपये तक के ओवरड्राफ्ट (OD) या क्रेडिट ले सकते हैं. पहले ओवरड्राफ्ट की सीमा 5,000 रुपये थी. अब इसे 10,000 रुपये कर दिया गया है. जरूरत पड़ने पर आप इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं. 

ओवरड्राफ्ट पर लगता है ब्याज 

ओवरड्राफ्ट या क्रेडिट की सुविधा लेने पर आपको बैंक को मामूली ब्याज चुकाना पड़ता है. मगर इससे निम्न आय वर्ग के कस्टमर्स की छोटी-मोटी जरूरतें आसानी से पूरी होती रहती हैं. उन्हें किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ता. बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज और फाइल बनवाने का झंझट उठाए बिना आप इस पैसे का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

क्या होता है ओवरड्राफ्ट

ओवरड्राफ्ट एक तरीके का आसान लोन होता है. इसके अंतर्गत बैंक ग्राहकों को एक निश्चित राशि उधार लेने की अनुमति देता है. इस लोन पर बैंक ब्याज भी लगाता है. ओवरड्राफ्ट पर फीस भी चुकानी पड़ सकती है.

इन लोगों को मिल सकता है लाभ

यदि आपने बेसिक सेविंग्स अकाउंट को कम से कम छह महीने के लिए अच्छी तरह से ऑपरेट किया है तो आसानी से 10 हजार का ओडी मिल सकता है. इसके अलावा ओवरड्राफ्ट परिवार के कमाऊ सदस्य या महिलाओं को मिलता है. इसके लिए आपके खाते में डीबीटी से लगातार पैसा आना बेहद जरूरी है. आपका अकाउंट आधार नंबर से जुड़ा होना चाहिए. साथ ही कहीं और आपका जनधन अकाउंट नहीं होना चाहिए. आवेदक की उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें 

Housing Price: दिल्ली-एनसीआर में 25 फीसदी महंगे हुए मकान, जानिए किस शहर में सबसे ज्यादा उछली कीमतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget