एक्सप्लोरर

ट्रेन में चुनें मेन्यू से भोजन, कार्ड से करें भुगतान, रेलवे की नई सुविधा

विक्रेता के पास पीओएस मशीन होगी और पहले से लोड किया हुआ सॉफ्टवेयर होगा जिसमें यात्री मेन्यू और कीमतें देख सकेंगे. इसमें हेरफेर नहीं किया जा सकेगा.

नई दिल्लीः अब से 25 रेलगाड़ियों के यात्री अपने भोजन के लिए पहले से तैयार मेन्यू में से भोजन चुन सकेंगे. यात्री क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान भी कर सकेंगे. इससे ज्यादा पैसा मांगे जाने या छुट्टे के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. हाल में शुरू हुई यह सुविधा सभी जोन में चरणबद्ध तरीके से लागू होगी.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा , ‘विक्रेता के पास पीओएस मशीन होगी और पहले से लोड किया हुआ सॉफ्टवेयर होगा जिसमें यात्री मेन्यू और कीमतें देख सकेंगे. इसमें हेरफेर नहीं किया जा सकेगा.' कीमतें तय होंगी और यात्री भोजन के लिए अपने कार्ड से भुगतान कर सकेंगे.

उन्होंने कहा, ‘इसके यात्री को तीन फायदे होंगे- पहला तो यह कि भोजन अधिकृत विक्रेता से मिलेगा, दूसरा यह तय कीमत पर मिलेगा और तीसरा खुल्ले पैसे के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं रहेगी. ’’

जिन रेलगाड़ियों में कार्ड से भुगतान के लिए पीओएस मशीनें दी जाएंगी उनमें बंगलुरू से नई दिल्ली तक चलने वाली कर्नाटक एक्सप्रेस, जम्मू तवी-कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस और नई दिल्ली से हैदराबाद के बीच चलने वाली तेलंगाना एक्सप्रेस शामिल है. जयपुर से मुंबई के बीच चलने वाली अरावली एक्सप्रेस में भी यह सुविधा होगी.

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि फिलहाल रेलवे के पास 76 पीओएस मशीनें हैं. कितनी और ट्रेनों में इनका इस्तेमाल किया जा सकता है, यह आकलन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि यात्रियों की ओर से भोजन के लिए ज्यादा पैसा वसूले जाने की शिकायतें मिल रही थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget