एक्सप्लोरर

जरूरी जानकारी: ऑनलाइन डिस्काउंट देख कर मन ललचाया, पर कहीं जेब का ना हो जाए सफाया

कई बार त्योहारी सीजन में मिल रहे ऑफर्स जितने आकर्षक दिखते हैं उतने वास्तव में कारगर नहीं होते. यहां आपको ऐसे ही ऑफर्स से बचने के टिप्स दिए जा रहे हैं.

नई दिल्लीः आजकल ऑनलाइन कंपनियां, रिटेलर्स, बिल्डर्स और लोन देने वाले संस्थान ग्राहकों को जमकर ऑफर्स दे रहे हैं और इसके चलते ग्राहक कई बार कन्फ्यूज भी हो जाते हैं कि किस ऑफर को सही माना जाए और किस ऑफर को लेकर उनको सतर्क रहना चाहिए. यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप दिखावे के ऑफर्स से बच सकते हैं.

पेंशन निकालने के नियमों में हो सकता है बड़ा बदलाव, EPFO कर रहा है ये तैयारी

1. कैशबैक ऑफर्स में ध्यान रखने वाली बातें कैशबैक ऑफर्स में सबसे जरूरी होता है कि आपको एक मिनिमम रकम की खरीदारी करनी जरूरी होती है और एक तयशुदा रकम खर्च करने पर ही आपको कैशबैक मिल पाता है. कई बार आपको ये मोबाइल वॉलेट या ऑनलाइन फॉर्म में मिलता है और फिजिकल फॉर्म में नहीं होता. कैशबैक लेने के लिए ध्यान रखें कि आपको जहां कैशबैक मिल रहा है वो आपको इस फॉर्म में मिलें कि आप उसका इस्तेमाल आसानी से कर सकें.

2. नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर्स में ध्यान रखने वाली बातें नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर्स में आपको ये ध्यान रखना चाहिए कि जो आपकी किस्त बन रही है वह लगभग उतनी ही कीमत की होती है जितनी की वस्तु होती है. उदाहरण के लिए अगर आपने 60,000 रुपये का फोन खरीदा है और उसकी 10 किस्त में आपको हर बार 6000 रुपये से ज्यादा देने पड़ रहे हैं तो आपको पूरा फोन 60,000 रुपये से ज्यादा का ही पड़ा और उस पर आपको किसी तरह की कोई रियायत नहीं मिली. नो कॉस्ट ईएमआई को लेकर आपको भ्रम नहीं होना चाहिए और उसमें प्रोसेसिंग फीस, डाउन पेमेंट आदि किसी कंपोनेंट के तहत आपको एक्सट्रा पेमेंट नहीं करना होता है. नो कॉस्ट ईएमआई के फंडा को लेकर आपके दिमाग में कन्फ्यूजन नहीं होना चाहिए.

sale

LIC का प्रीमियम भरना भूल गए तो घबराएं नहीं, ये उपाय आपके बड़े काम आएंगे

3. क्रेडिट कार्ड-डेबिट कार्ड ऑफर्स में ध्यान रखने वाली बातें इस समय कई ऑनलाइन कंपनियां अपने फेस्टिव सीजन की सेल में क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर ऑफर्स दे रही हैं. इन कार्ड ऑफर्स पर भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. ध्यान रखें कि क्रेडिट कार्ड से पेमेंट के जरिए आपको ज्यादा रकम न देनी पड़े. अगर कंपनी 10 फीसदी का ऑफर दे रही है तो इसमें किसी तरह की कमी न हो. कई बार कंपनियां 10 फीसदी का ऑफर देने की बात तो करती हैं लेकिन जब फाइनल अमाउंट सामने आता है तो वो 10 फीसदी के डिस्काउंट के मुताबिक नहीं होता है.

रिटायरमेंट के बाद चाहते हैं अच्छा रिटर्न तो इन स्कीम्स में करें निवेश

4. एक्सचेंज ऑफर्स में ध्यान रखने वाली बातें एक्सचेंज में अगर आप कोई वस्तु ले रहे हैं तो ये ध्यान रखें कि एक्सचेंज की जो कीमत आपको ऑफर की जा रही है वो खरीदारी करते समय आपके फाइनल अमाउंट में दिखना चाहिए. उदाहरण के लिए जैसे आपने कोई फोन एक्सचेंज में लिया और पुराने फोन को उसके बदले में दिया तो जो रकम आपको एक्सचेंज ऑफर के वक्त दिखाई जा रही है वही फाइनल अमाउंट बनते वक्त भी दिखनी चाहिए. कई बार ऐसा होता है कि एक्सचेंज करते वक्त जो अमाउंट दिख रहा होता है वो फाइनल अमाउंट में नहीं दिखता.

इन सब बातों का अगर आप ऑफर्स लेते वक्त ध्यान रखेंगे तो अधिकतम फायदा ले पाएंगे और दिखावे की छूट और डिस्काउंट की भी पहचान कर सकते हैं.

ले रहे हैं बाइक इंश्योरेंस तो अतिरिक्त कवरेज, इंश्योरेंस रिन्यूवल सहित इन बातों का रखें खास ख्याल

प्रॉपर्टी लोन लिया है तो इन बातों का रखें ध्यान वरना लोन बन जाएगा बोझ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget