एक्सप्लोरर

घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं Aadhar Card, बस अपनाएं यह स्टेप्स

कुछ महीने पहले आपको ई-आधार डाउनलोड करने के लिए ज्यादा डिटेल भरनी पड़ती थी, लेकिन अब इसमें आप आधार नंबर या एनरोलमेंट और ओटीपी डालकर डाउनलोड कर सकते हैं.

नई दिल्लीः आज के दौर में आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है. चाहें आपको अपना बैंक खाता खुलवाना हो या ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हो, आधार कार्ड बेहद जरूरी है. इतना ही नहीं आजकल स्कूल, कॉलेजों में भी आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है. आसान भाषा में कह सकते हैं कि बच्चे से लेकर बुजुर्ग लोगों तक की जिंदगी में आधार कार्ड का काफी महत्व है. लोग अक्सर हर वक्त इसे कैरी करते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सके. अगर आपका आधार कार्ड खो गया है या आपको आधार की अपडेट की हुई कॉपी की जरूरत है, तो आप ऑनलाइन इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

इन स्टेप्स को अपनाकर डाउनलोड करें आधार

आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करने के लिए आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://eaadhaar.uidai.gov.in पर जाना होगा. आपको बता दें कि इस वेबसाइट जैसी कई मिलती-जुलती वेबसाइट इंटरनेट पर मौजूद हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना चाहिए. किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जाएं.

जब आप इस पर क्लिक करेंगे, तो आपको आधार नंबर, एनरोलमेंट नंबर और वर्चुअल आईडी के तीन विकल्प दिखाई देंगे. आप इनमें से किसी एक नंबर को दर्ज कर आगे बढ़ सकते हैं. इसके आगे आपको एक कैप्चा दिखाई देगा, जिसे आप संबंधित जगह दर्ज करें. इसके बाद Send OTP पर क्लिक या टैप करें. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेज दिया जाएगा.

जब आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा, तो उसे दर्ज करने के बाद आपको कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे. इन्हें वेरिफाई करके आपको आधार कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा. जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे, वैसे ही ई-आधार डाउनलोड हो जाएगा. डाउनलोड की गई कॉपी पासवर्ड से प्रोटेक्टेड होती है. ऐसे में आपको वेबसाइट पर बताया जाएगा कि आपका पासवर्ड किस तरह का होगा.

दरअसल आधार कार्ड खोलने के लिए आपका पासवर्ड आधार कार्ड में दर्ज अंग्रेजी नाम के चार शब्द और आपकी जन्मतिथि का साल होगा. उदाहरण के लिए आपके आधार कार्ड में नाम ABCDEFGH है और आपकी जन्मतिथि 10-11-2004 है, तो आपका पासवर्ड ABCD2004 होगा. इसी तरह आप अपने नाम और जन्मतिथि को मिलाकर पासवर्ड बनाकर आधार को खोल सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget