एक्सप्लोरर

अच्छी सैलरी के बाद भी नहीं कर पा रहे बचत, यहां जानें पैसों से जुड़ी 5 आम गलतियां जो लोग अक्सर करते हैं

कई लोग अच्छा पैसा कमाते हैं, लेकिन जब कभी उनके साथ कोई आपातकालीन स्थिति हो जाती है तो वो परेशान हो जाते हैं और उससे निपटने के लिए उनके पास इमरजेंसी फंड नहीं होता.

आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा जिनकी सैलरी अच्छी है, लेकिन इसके बाद भी वह बचत नहीं कर पाते. यानी हमेशा पैसे की तंगी से जूझते रहते हैं. दरअसल, पैसे की समझ और सही वित्तीय प्रबंधन जीवन की सफलता के लिए बहुत जरूरी होता है. लेकिन इसके बाद भी ज्यादातर लोग अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आवश्यक सावधानियों को नजरअंदाज करते हैं. चलिए, आज हम आपको पांच ऐसी गलतियों के बारे में बताते हैं, जो पैसों को लेकर लोग अक्सर करते हैं.

बजट नहीं बनाना

बहुत से लोग अपनी आय और खर्चों को ट्रैक नहीं करते या फिर महीने का बजट बनाकर नहीं चलते. इसकी वजह से कई बार आय से ज्यादा खर्च हो जाता है. ऐसे में सेविंग जीरो क्या माइनस में चली जाती है. इसीलिए कहा जाता है कि बजट बनाकर चलना चाहिए. ताकि, आपको पता हो कि किन खर्चों में कटौती कर के आप सेविंग्स को बढ़ा सकते हैं.

गैर जरूरी कर्ज लेना

आज के समय में क्रेडिट कार्ड, पर्सनल लोन और अन्य कर्ज लेना आसान हो गया है. इस वजह से लोग अक्सर गैर-जरूरी चीजों के लिए कर्ज लेते हैं. जैसे कि महंगे गैजेट्स, फैशन आइटम्स या छुट्टियों पर खर्च करने के लिए. ये करना आपकी आर्थिक स्थिति के लिए सबसे खतरनाक होता है. इसकी वजह से ना सिर्फ आपका बजट गड़बड़ होता है, बल्कि आप उच्च ब्याज दरों और अतिरिक्त शुल्क की वजह से परेशान भी हो सकते हैं.

इमरजेंसी फंड ना बनाना

कई लोग अच्छा पैसा कमाते हैं, लेकिन जब कभी उनके साथ कोई आपातकालीन स्थिति हो जाती है तो वो परेशान हो जाते हैं और उससे निपटने के लिए उनके पास इमरजेंसी फंड नहीं होता. इसीलिए, अगर आप अच्छा पैसा कमाते हैं तो आपको इस तरह की स्थितियों से बचने के लिए हर महीने कुछ पैसे इमरजेंसी फंड में जरूर डालने चाहिए. इन पैसों को हमेशा ऐसे अकाउंट में रखें जहां से जरूरत पड़ने पर इन्हें तुरंत निकाला जा सके.

सिर्फ शॉर्ट-टर्म निवेश की गलती

अगर आपके पास पैसे हैं तो उसे सिर्फ शॉर्ट टर्म के लिए निवेश ना करें. बल्कि, लॉन्ग टर्म में भी निवेश करें. दरअसल, बहुत से लोग अपने पैसे को जल्दी मुनाफे की तलाश में शॉर्ट-टर्म निवेश में लगाते हैं, जैसे कि शेयर बाजार में ट्रेडिंग या हाई-रिटर्न वाली स्कीमों में. इस तरह के निवेश में कई बार प्रॉफिट होता है तो कई बार भारी नुकसान भी हो जाता है. इसलिए, इस खतरे से बचने के लिए आपको लॉन्ग टर्म निवेश करना चाहिए.

इंश्योरेंस पॉलिसी की अनदेखी

आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो कहते हैं कि इंश्योरेंस पॉलिसी बेकार चीज है. लोग बीमा को एक अनावश्यक खर्च समझते हैं और इसे नज़रअंदाज़ कर देते हैं. जबकि, ऐसा नहीं है. कई बार इंश्योरेंस पॉलिसी आपके लिए फायदे का सौदा होता है. खासतौर से स्वास्थ्य, जीवन और संपत्ति बीमा. अगर आप पैसा कमाते हैं और भविष्य को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो इंश्योरेंस पॉलिसी जरूर लेनी चाहिए. हालांकि, इंश्योरेंस पॉलिसी लेते वक्त या अपना पैसा कहीं निवेश करते वक्त किसी फाइनेंशियल एक्सपर्ट से इसकी सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: म्यूचुअल फंड में निवेश से कैसे कमा सकते हैं तगड़ा प्रॉफिट, इनवेस्ट करने का पूरा प्रोसेस क्या है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
CJP Protest: सीजेआई आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
CJP आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget