एक्सप्लोरर

YES BANK में 18 मार्च की शाम 6 बजे से सामान्य होगा कामकाज, ग्राहकों के लिए ये है अच्छी खबर

यस बैंक ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि 18 मार्च यानी इस बुधवार की शाम 6 बजे से बैंक में सामान्य कामकाज होने लगेगा.

नई दिल्लीः यस बैंक (Yes Bank) के ग्राहकों के लिए कुछ राहत की खबर है. यस बैंक में 18 मार्च यानी इस बुधवार की शाम 6 बजे से सामान्य कामकाज होने लगेगा. यस बैंक ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है. इससे पहले 13 मार्च को वित्त मंत्रालय ने यस बैंक के रीकंस्ट्रक्शन प्लान पर नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा था कि बैंक पर लगाए गए मोराटोरियम को जल्द हटा लिया जाएगा. यस बैंक पर ये मोराटोरियम 5 मार्च को जारी किया गया था.

यस बैंक ने जो एलान किया है इसका फायदा बैंक के ग्राहकों को मिल पाएगा. 18 मार्च बुधवार से बैंक का कामकाज भी सामान्य हो जाएगा और यस बैंक के ग्राहक बैंकिंग नियमों के मुताबिक इस बैंक में अपने अकाउंट से मनचाही रकम निकाल पाएंगे.

यस बैंक ने एक ट्वीट करके बताया है कि 18 मार्च शाम 6 बजे से देश भर के 1132 ब्रांच ग्राहकों के लिए खुल जाएंगे. इसके बारे में ट्वीट करते हुए यस बैंक ने लिखा कि 'हम 18 मार्च शाम 6 बजे फुल बैंकिंग सर्विस शुरू कर देंगे. 19 मार्च 2020 से आप हमारे किसी भी ब्रांच में आ सकते हैं

बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यस बैंक की खराब हालत को देखते हुए 5 मार्च को एक महीने के लिए मोरोटोरियम लागू किया था जिसके बाद बैंक के ग्राहक अपने खातों से 50,000 रुपये से ज्यादा रकम नहीं निकाल सकते थे.

हालांकि सरकार ने इसके रीकंस्ट्रक्शन प्लान को मंजूरी दे दी थी जिसके बाद तय किया गया कि यस बैंक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 49 फीसदी हिस्सेदारी का मालिक होगा. इस प्लान के ही तहत ये तय किया गया कि एसबीआई की लीडरशिप में आईसीआईसी बैंक, एचडीएफसी बैंक के साथ एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और बंधन बैंक भी यस बैंक में निवेश करेंगे. रीकंस्ट्रक्शन प्लान के तहत ही ये फैसला लिया गया था कि नए बोर्ड में एसबीआई दो डायरेक्टर्स की नियुक्ति कर सकता है वहीं इसके अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक डायरेक्टर की नियुक्ति कर सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget