एक्सप्लोरर

Most Expensive Tea in World: ये हैं दुनिया की सबसे महंगी चाय, एक किलो की कीमत 1 मिलियन डॉलर 

दुनिया की सबसे महंगी चाय की कीमत करोड़ों रुपये है. यह एक दुलर्भ चाय की पत्ती है, जिसके 10 से 15 ग्राम तक की खरीदारी के लिए लाखों रुपये चुकाने पड़ते हैं. 

भारत में चाय का उत्‍पादन बडे स्‍तर पर किया जाता है.  इस कारण आसानी से यह कम कीमत में मिल जाता है. औसतन एक किलो चाय की कीमत 500 रुपये है. हालांकि दुनिया की एक ऐसी चाय है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये है और यह दुनिया की सबसे महंगी चाय है. यह चाय चीन में उगाई जाती है. 

इस चाय का क्‍या है नाम 

दुनिया की ये महंगी चाय की कीमत 1 मिलियन डॉलर से ज्‍यादा है. यह चीन के फुजियान प्रांत के वुई पर्वत में पाए जाते हैं. आखिरी बार इस चाय की कटाई 2005 में की गई थी. इसका नाम दा होंग पाओ है. इसके कुछ ग्राम की कीमत सोने की कीमत से कई गुना अधिक थी. वहीं 2002 में केवल 20 ग्राम कीमती चाय  180,000 युआन या लगभग 28,000 डॉलर में बेची गई थी. 

जीवनदायिनी भी है ये चाय

इस चाय को दुर्लभता के कारण राष्‍ट्रीय खजाना भी घोषित किया गया है. इसे जीवनदायिनी चाय भी कहा जाता है.  यह चाय इतनी खास है कि चेयरमैन माओ ने 1972 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन को उनकी चीन की आधिकारिक यात्रा पर इसकी 200 ग्राम चाय उपहार में दी थी. 1849 में ब्रिटिश वनस्पतिशास्त्री रॉबर्ट फॉर्च्यून एक गुप्त मिशन पर वुई पर्वत पर गए थे. वहां से इसे भारत में लेकर आए थे . 

बाजार में नहीं मिलती ये चाय 

दुनिया की सबसे महंगी चाय  दा होंग पाओ केवल नीलामी के माध्‍यम से उपलब्‍ध है. यह दुर्लभ वस्‍तु है, जिसे मार्केट से खरीदा नहीं जा सकता है. यह चाय पहली बार एक दशक पहले चीन के सिचुआन के याआन पर्वत में एक उद्यमी और पांडा उत्साही द्वारा उगाई गई थी. पहला बैच 50 ग्राम 3,500 डॉलर (2.90 लाख रुपये) में बेचा गया, जिससे यह सबसे महंगी चाय में से एक बन गई. 

क्‍या है इस चाय का इतिहास 

दा होंग पाओ चाय के इतिहास पर गौर करें तो इसकी खेती की शुरुआत चीन के मींग शासन के समय में शुरू हुई थी. चीनी लोगों का मानना है कि उस समय मींग शासन की महारानी अचानक बीमार हो गई थीं.  तबीयत काफी बिगड़ने से इन्‍हें ये चाय पीने की सलाह दी गई. ये चाय पीने के बाद ये पूरी तरह से ठीक हो गईं. इसके बाद राजा ने इसे पूरे राज्‍य में उगाने का आदेश दिया था. राजा के लंबे चोंगे के नाम पर ही इस चायपत्ती का नाम डा-होंग पाओ पड़ा. 

ये भी पढ़ें

Income Tax Return: कौन भर सकता है ITR-1 और किसे भरने का नहीं है अधिकार? जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI पर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला, सरकार का बड़ा ऐलान
UPI पर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला, सरकार का बड़ा ऐलान
1 साल का होने वाला है 8वां वेतन आयोग, इन 5 बड़े अपडेट्स को न करें नजरअंदाज
1 साल का होने वाला है 8वां वेतन आयोग, इन 5 बड़े अपडेट्स को न करें नजरअंदाज
Explained: IMF ने भारत की GDP को रॉकेट बनाया! 7% बढ़ोतरी से आदमी की जेब में क्या आया?
IMF ने भारत की GDP को रॉकेट बनाया! 7% बढ़ोतरी से आदमी की जेब में क्या आया?
23 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब पिलाने वाले बार होंगे सील, सरकार का एक्शन
23 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब पिलाने वाले बार होंगे सील, सरकार का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget