एक्सप्लोरर

देश में महिलाओं को पुरूषों के मुकाबले 25% कम सैलरी: सर्वे

नई दिल्ली: देश में महिलाओं और पुरुषों के लिए काम करने के माहौल में जहां फर्क तो है ही. वहीं एक और बड़ा फर्क सैलरी को लेकर भी है. देश में एक ही काम पर पुरूषों के मुकाबले महिलाएं 25 फीसदी कम सैलरी कमाती हैं. पुरूष जहां एक घंटे में औसतन 345.80 रुपये कमाते हैं वहीं महिलाओं की कमाई केवल 259.8 रुपये है. मॉनस्टर इंडिया की रिपोर्ट में यह कहा गया है.

हालांकि पुरूष-महिला वेतन अंतर 2015 के 27.2 फीसदी के मुकाबले 2 फीसदी घटा है. कंपनियों में काम करने वाली करीब 68.5 फीसदी महिलाएं यह मानती हैं कि स्त्री-पुरूष समानता अभी भी चिंता है.

स्त्री-पुरूष पर मॉनस्टर वेतन सूचकांक (एमएसआई) के अनुसार मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में औसत पुरूष-महिला वेतन अंतर 29.9 फीसदी है जो विश्व में सबसे ज्यादा भारत में है. मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर के बाद आईटी सेक्टर आता है जहां यह 25.8 फीसदी है. बीएफएसआई बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज एवं इंश्योरेंस में स्त्री-पुरूष वेतन अंतर 21.5 फीसदी रहा. यह देश में सामान्य स्त्री-पुरूष वेतन अंतर 25 फीसदी के दायरे में है. शिक्षा एवं अनुसंधान क्षेत्र में औसत वेतन अंतर 14.7 फीसदी रहा.

मॉनस्टर डॉटकॉम के मैनेजिंग डायरेक्टर (एपीएसी एंड पश्चिम एशिया) संजय मोदी ने कहा, ‘‘देश में स्त्री-पुरूष के बीच वेतन अंतर की बात सही है और कुल मिलाकर घरेलू कंपनियों में यह अंतर 25 फीसदी है.’’ उन्होंने कहा कि इस अंतर को पाटने के लिये संरचनात्मक बाधाओं को दूर करने समेत ठोस पहल किये जाने की जरूरत है.

मॉनस्टर इंडिया के सर्वे ‘वुमेन आफ इंडिया इंक’ के अनुसार समान वेतन पर बातचीत और अधिक एक जैसा माहौल सृजित करने के लिये उठाये गये कदमों के बावजूद 62.4 फीसदी महिलाएं मानती हैं कि उनके पुरूष समकक्षों को पदोन्नति के अधिक अवसर मिलते हैं. पदोन्नति समेत अन्य चीजों में स्त्री-पुरूष की भूमिका महत्वपूर्ण है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीता अंबानी को मिला KISS ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड, शिक्षा से लेकर महिला सशक्तिकरण के लिए सम्मानित
नीता अंबानी को मिला KISS ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड, शिक्षा से लेकर महिला सशक्तिकरण के लिए सम्मानित
New Food Business Rules: स्ट्रीट वेंडर्स को बड़ी राहत, FSSAI के नियम बदले; जानिए डिटेल...
स्ट्रीट वेंडर्स को बड़ी राहत, FSSAI के नियम बदले; जानिए डिटेल...
युद्ध की आग ने बढ़ाई रेस्टुरेंट के किचन की तपिश, छंटनी का मंडराया खतरा, सैलरी पर संकट
युद्ध की आग ने बढ़ाई रेस्टुरेंट के किचन की तपिश, छंटनी का मंडराया खतरा, सैलरी पर संकट
पैसे नहीं हैं? फिर भी शुरू करें ये काम, YouTube और Affiliate Marketing से होगी कमाई...
पैसे नहीं हैं? फिर भी शुरू करें ये काम, YouTube और Affiliate Marketing से होगी कमाई...

वीडियोज

West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप को लगा बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ जो केंट ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 144 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए शानदार मौका
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 144 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए शानदार मौका
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget