एक्सप्लोरर

Swiggy IPO Listing: क्या स्विगी अपने शेयरधारकों के लिए बन सकेगा जोमैटो?

Swiggy IPO Update: बीते साढ़े तीन सालों में जोमैटो के शेयर ने अपने निवेशकों को जोरदार रिटर्न दिया है. अब स्विगी की अग्निपरीक्षा है.

Swiggy IPO Listing: क्या स्विगी अपने शेयरधारकों के लिए जोमैटो बन सकेगा? बुधवार की सुबह स्विगी के आईपीओ में जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए हैं उनके मन में ये सवाल कौंध रहा होगा. आज सुबह 10 बजे दोनों ही स्टॉक एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई पर स्विगी के आईपीओ की लिस्टिंग होगी. बाजार के बिगड़े सेंटीमेंट के बीच शेयरधारकों को लिस्टिंग गेन मिलता है या नहीं, ये लाख टके का सवाल है. 

जोमैटो की हुई थी धमाकेदार लिस्टिंग

स्विगी की प्रतिद्वंदी कंपनी जोमैटो का आईपीओ जब जुलाई 2021 में आया तब लिस्टिंग पर कंपनी ने अपने शेयरधारकों को धमाकेदार रिटर्न दिया था. जोमैटो ने 76 रुपये के इश्यू प्राइस पर बाजार से पैसा जुटाये थे. और 23 जुलाई 2021 को 76 रुपये वाला शेयर 53 फीसदी के उछाल के साथ 116 रुपये पर लिस्ट हुआ था. और उसी दिन स्टॉक 80 फीसदी के उछाल के साथ 138 रुपये पर जा पहुंचा. ऐसे में ये सवाल उठता है कि क्या स्विगी का स्टॉक ये कमाल दिखा पाएगा?   

स्विगी महज 3.59 गुना सब्सक्राइब 

स्विगी का आईपीओ महज 3.59 गुना भरने में कामयाब हो सका है. जबकि जोमैटो का आईपीओ 38 गुना सब्सक्राइब हुआ था. इससे जाहिर है कि भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों में विदेशी निवेशकों की बिकवाली से जो बेचैनी नजर आ रही है उसका असर स्विगी के आईपीओ पर पड़ा है. स्विगी का आईपीओ 6-8 नवंबर 2024 तक खुला हुआ था. कंपनी ने 371-390 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड फिक्स किया है. और 390 रुपये के इश्यू प्राइस पर कंपनी ने  11,700 करोड़ रुपये जुटाये हैं. स्विगी के आईपीओ का साइज 11,700 करोड़ रुपये है जिसमें 4500 करोड़ रुपये नए शेयर्स जारी किया गया है जबकि बाकी बचा रकम में 6800 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल (Offer For Sale) के जरिए जुटाया गया है. 

दिग्गजों ने किया निवेश 

स्विगी के आईपीओ लॉन्चिंग से पहले क्रिकेट से कई फिल्मी हस्तियों ने स्विगी के शेयर खरीदें हैं  जिसमें बालीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से लेकर टीम इंडिया के मिस्टर डिपेंडेबल रहे राहुल द्रविड़ शामिल हैं. इसके अलावा माधुरी दीक्षित, करण जौहर ने भी आईपीओ के आने से पहले स्विगी के शेयर खरीदे हैं. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल भी स्विगी में हिस्सेदारी खरीद चुके हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget