एक्सप्लोरर

Retirement Planning: क्यों जरूरी है रिटायरमेंट प्लानिंग, जानें आज से कैसे करें इसकी शुरुआत

रिटायरमेंट प्लानिंग जितनी जल्दी शुरू करेंगे, उतनी ही अधिक बचत और रिटर्न का फायदा मिलेगा. दरअसल, कंपाउंडिंग का प्रभाव समय के साथ बढ़ता है, जिससे आपकी बचत अधिक हो जाती है.

रिटायरमेंट जीवन का वह पड़ाव है, जब व्यक्ति अपनी नौकरी या व्यवसाय से फ्री होकर आरामदायक और तनावमुक्त जीवन जीना चाहता है. हालांकि, यह तभी संभव है जब आपके पास अच्छा पैसा हो. यानी आर्थिक रूप से सुरक्षित और स्थिर भविष्य हो. रिटायरमेंट प्लानिंग एक ऐसा प्रक्रिया है जो न केवल आपको फाइनेंशियल फ्रीडम देती है, बल्कि आपके परिवार की जरूरतों को भी पूरा करने में मदद करती है. चलिए, जानते हैं कि रिटायरमेंट प्लानिंग कैसे करनी चाहिए.

क्यों जरूरी है रिटायरमेंट प्लानिंग?

दरअसल, एक उम्र के बाद आपके अंदर काम करने की इच्छा नहीं बचती. आप चाहते हैं कि आप अब अपनी जिंदगी सुकून से जिएं. इसलिए आपको उस वक्त उन पैसों की जरूरत होती है, जो आपने काम के दौरान बचाए होते हैं. यानी रिटायरमेंट के लिए रखे होते हैं. इसके अलाना रिटायरमेंट प्लानिंग इसलिए भी जरूरी है, ताकि आप मुद्रास्फीति के प्रभाव से परेशान ना हों.

दरअसल, आज 10 रुपये में जो सामान मिलता है, वह रिटायरमेंट के बाद अधिक महंगा हो सकता है. इसलिए, मुद्रास्फीति को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त बचत और निवेश करना अभी से जरूरी है. इसके अलावा, बढ़ती उम्र के साथ स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ती हैं. ऐसे में मेडिकल खर्च रिटायरमेंट के बाद आपकी सबसे बड़ी चिंता ना बन जाए, इसका ख्याल रखते हुए आपको अभी से स्वास्थ्य बीमा और आपातकालीन फंड का इंतजाम कर लेना चाहिए. इसके अलावा लाइफस्टाइल स्टेटस और आर्थिक स्वतंत्रता के लिए भी रिटायरमेंट प्लानिंग बहुत जरूरी है.

रिटायरमेंट प्लानिंग कैसे शुरू करें?

रिटायरमेंट प्लानिंग जितनी जल्दी शुरू करेंगे, उतनी ही अधिक बचत और रिटर्न का फायदा मिलेगा. दरअसल, कंपाउंडिंग का प्रभाव समय के साथ बढ़ता है, जिससे आपकी बचत अधिक हो जाती है. इसके अलावा अभी से यह तय करें कि रिटायरमेंट के बाद हर महीने आपको कितने पैसे की आवश्यकता होगी. इसी के हिसाब से अपनी वर्तमान इनकम, खर्च, और मुद्रास्फीति को ध्यान में रखते हुए लक्ष्य निर्धारित करें.

अभी से सही निवेश करें

अपने रिटायरमेंट फंड को बढ़ाने के लिए ऐसे निवेश साधनों को चुनें जो आपके जोखिम लेने की क्षमता और समय सीमा के अनुसार हों. लॉन्ग टर्म के लिए इक्विटी म्यूचुअल फंड, पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF), नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) और सीनियर सिटिजन्स सेविंग स्कीम (SCSS) जैसे विकल्प चुन सकते हैं. इसके अलावा इक्विटी, डेट, गोल्ड और रियल एस्टेट में भी आप निवेश कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Adani News: आंध्र प्रदेश सरकार अडानी कंपनियों के साथ पावर पर्चेंज एग्रीमेंट को डाल सकती है होल्ड पर, 3 विकल्पों पर कर रही विचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget