एक्सप्लोरर

भारत में प्रत्यक्ष विदेश निवेश फ्लो में 96 प्रतिशत की जबरदस्त गिरावट, RBI ने क्यों कहा परिपक्व बाजार के संकेत

FDI Flow: एफडीआई के फ्लो में एक बड़ी गिरावट का कारण इस फाइनेंशियल ईयर के दौरान अल्फा वेव ग्लोबल और अन्य निवेशकों का स्विगी और विशाल मेगा मार्च जैसी कंपनियों के आईपीओ से निकल जाना भी माना जा रहा है.

Fall in FDI Flow: भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रवाह में जबरदस्त कमी आयी है और ये 96.5 प्रतिशत तक गिर चुका है, जो अब तक का रिकॉर्ड लो है. आरबीआई के मुताबिक, पिछले फाइनेंशियल ईयर 2025 के दौरान देश में शुद्ध एफडीआई का प्रवाह 353 मिलियन डॉलर था, जो एक साल पहले यानी  2024 के दौरान ये 10 बिलियन डॉलर था. आरबीआई ने जारी बुलेटिन में बताया कि इसकी वजह है बाहर जाने वाले एफडीआई और रिपैट्रेशन में इजाफा हुआ है. इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि भारत में जितना पैसा आया, उससे कहीं ज्यादा बाहर चला गया.

क्यों एफआईआई फ्लो में कमी

शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में कमी की एक वजह भारत से ज्यादा पैसा का वापस जाना है. फाइनेंशियल ईयर 2025 के दौरान 49 बिलियन डॉलर भारत से निकल गए थे, जबकि फाइनेंशियल ईयर 24 के दौरान ये आंकड़ा 41 बिलियन डॉलर का था. आरबीआई ने बताया कि स्थिर एफडीआई का शुद्ध प्रवाह अस्थिर पोर्टफोलियो प्रवाह की तुलना में 86 प्रतिशत कम रहा. पूरे साल के दौरान पोर्टफोलियो प्रवाह 2.67 बिलियन डॉलर का रहा.

एफडीआई के फ्लो में एक बड़ी गिरावट का कारण इस फाइनेंशियल ईयर के दौरान अल्फा वेव ग्लोबल और अन्य निवेशकों का स्विगी और विशाल मेगा मार्च जैसी कंपनियों के आईपीओ से निकल जाना भी माना जा रहा है.

विपक्ष उठा रहा सवाल

कांग्रेस ने रविवार को कहा कि भारत में एफडीआई) प्रवाह में गिरावट देश में निवेश संबंधी बड़ी अनिश्चितता को दर्शाती है. बड़ी संख्या में कंपनियां विदेश में निवेश करना पसंद कर रही हैं. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि हाल में जारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों से पता चलता है कि 2024-25 में भारत में शुद्ध एफडीआई प्रवाह अप्रत्याशित रूप से 96 प्रतिशत घटकर मात्र 0.4 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया है.

जयराम रमेश ने कहा कि इस भारी गिरावट को लेकर जो भी आधिकारिक सफाई दी जा रही हो, सच्चाई यह है कि यह भारत में निवेश को लेकर जबरदस्त अनिश्चितता को दर्शाता है -जिससे न केवल विदेशी निवेशक, बल्कि भारतीय कंपनियां भी हतोत्साहित हो रही हैं और अब देश में निवेश करने के बजाय विदेश में निवेश को प्राथमिकता दे रही हैं.

ये भी पढ़ें: RBI के डिविडेंड के ऐलान से रुपये में आयी ताकत, अमेरिकी डॉलर के सामने दिखाया दम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget