एक्सप्लोरर

फ्यूल, बिजली ने बढ़ाई महंगाई, फरवरी में थोक महंगाई दर बढ़कर 2.93 फीसदी पर जा पहुंची

जहां 12 मार्च को आए खुदरा महंगाई दर के आंकड़ों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी वहीं आज थोक महंगाई दर के आंकड़ों में भी इजाफा देखा गया है और ये बढ़कर 2.93 फीसदी पर आ गई है.

नई दिल्लीः फ्यूल, पावर और प्राइमरी गुड्स की कीमतें बढ़ने से फरवरी महीने में थोक महंगाई दर बढ़कर 2.93 फीसदी पर पहुंच गई है. थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति जनवरी में 2.76 फीसदी थी. वहीं पिछले साल यानी फरवरी 2018 में यह 2.74 फीसदी थी. आज जारी सरकारी आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई है.

आंकड़ों के मुताबिक प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई दर जनवरी के 3.54 फीसदी की तुलना में फरवरी में बढ़कर 4.84 फीसदी पर पहुंच गई है. प्राइमरी गुड्स में आलू, प्याज, फल और दूध जैसे रसोई के जरूरी सामान शामिल हैं.

इस दौरान फ्यूल और बिजली की महंगाई दर 2.23 फीसदी बढ़ गई हैं. जनवरी महीने में इसमें 1.85 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी.

12 मार्च को आए थे खुदरा महंगाई दर के आंकड़े खाने-पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ने से फरवरी महीने में रिटेल महंगाई की दर बढ़कर 2.57 फीसदी पर पहुंच गई थी. यह इसका चार महीने का उच्च स्तर था. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति की दर जनवरी में 1.97 फीसदी और फरवरी 2018 में 4.44 फीसदी थी.

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक फरवरी के दौरान खाने-पीने की महंगाई दर शून्य से 0.66 फीसदी नीचे रही. हालांकि, यह जनवरी में शून्य से 2.24 फीसदी नीचे के मुकाबले मजबूत हुई है. इससे पहले नवंबर 2018 में मुद्रास्फीति शून्य से 2.33 फीसदी के निचले स्तर पर थी.

चार महीने के उच्च स्तर पर पहुंची खुदरा महंगाई दर, फरवरी में बढ़कर 2.57% हुई

Lok Sabha Election 2019: एनसीपी ने पहली लिस्ट में 12 नामों का एलान किया, सुप्रिया सुले बरामती से उम्मीदवार होंगी AAP से गठबंधन को लेकर कांग्रेस में दो फाड़, शीला ने कहा 'नहीं' तो माकन बोले राहुल गांधी के आदेश से हो रहा है सर्वे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indias Fiscal Deficit: कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
15 सालों से क्यों अटका रहा प्लास्टिक नोट लाने का प्लान? 10-20 के नोट पर ट्रायल शुरू
15 सालों से क्यों अटका रहा प्लास्टिक नोट लाने का प्लान? 10-20 के नोट पर ट्रायल शुरू
इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT
इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT
RBI News: भारतीय रुपए की ढाल कैसे बना RBI? बाजार में झोंक दिए इतने अरब डॉलर
भारतीय रुपए की ढाल कैसे बना RBI? बाजार में झोंक दिए इतने अरब डॉलर

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget