एक्सप्लोरर

कौन हैं मुरादाबाद के सबीह खान, जो बनेंगे एपल के अगले COO, जेफ विलियम्स का रिटायरमेंट का ऐलान

Sabih Khan: सबीह खान यूपी के मुरादाबाद से हैं, जहां पर उनका जन्म साल 1966 में हुआ था. सबीह खान का ताल्लुक मुरादाबाद के ब्रास एक्सपोर्टर और जानेमाने कारोबारी यार मोहम्मद खान के परिवार से है.

Apple New COO Sabih Khan: टेक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एपल ने अपने नेतृत्व स्तर पर अहम बदलाव करते हुए भारतीय मूल के बिजनेस एग्जक्यूटिव सबीह खान को अगले चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) नियुक्त करने का फैसला है. कंपनी की तरफ से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, वर्तमान में सीओओ 62 वर्षीय जेफ विलियम्स इस महीने अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. सीओओ पद पर सबीह खान की नियुक्त का फैसला लंबे समय से चल रही प्लानिंग के बाद किया गया है. जेफ विलियम्स इस पद पर साल 2015 से ही बने हुए हैं. 

कौन हैं सबीह खान

सबीह खान लंबे समय से एपल एग्जक्यूटिव के तौर पर काम कर रहे हैं और पिछले करीब 30 वर्षों से इस कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं. इस समय वे ऑपरेशंस में सीनियर वाइस प्रसिडेंट के पद पर तैनात हैं. वर्षों तक सबीह खान ने कंपनी की वैश्विक सप्लाई चेन के प्रबंधन के साथ काफी करीब से काम किया है. इसके साथ ही, उन्होंने इसके बेहतर प्रोडक्शन और दुनियाभर में एपल की डिलिवरी सर्विसेज सुनिश्चित करने में भी अहम भूमिका निभाई है.

एपल के ऑपरेशंस टीम में साल 1995 में शामिल होने से पहले उन्होंने जीई प्लास्टिक्स के साथ काम किया है. वहां पर पहले वे एप्लीकेशन डेवलपमेंट इंजीनियर और उसके बाद अहम महत्वपूर्ण टेक्निकल लीडर के तौर पर काम किया. उनका इंजीनियरिंग का बैकग्राउंड और सप्लाई चेन प्रबंधन में उनकी कुशलता एपल की जरूरतों के हिसाब से सबसे ज्यादा सटीक साबित हुआ. खासकर उस वक्त जब कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार उभर रही है और जटिल प्रोडक्शन सिस्टम्स से गुजर रही है.

मुरादाबाद से ताल्लुक

सबीह खान यूपी के मुरादाबाद से हैं, जहां पर उनका जन्म साल 1966 में हुआ था. सबीह खान का ताल्लुक मुरादाबाद के ब्रास एक्सपोर्टर और जानेमाने कारोबारी यार मोहम्मद खान के परिवार से है. सबीह खान ने पांचवीं तक की पढ़ाई मुरादाबाद के सेंट मैरी स्कूल से की है. उनके पिता साईद यू खान मूल रूप से रामपुर के रहने वाले थे और साल 1963 में यार मोहम्मद खान की पोती से शादी के बाद मुरादाबाद से ही वे पीतल के एक्सपोर्ट का कारोबार करने लगे थे. इसके बाद सबीह के पिता सिंगापुर चले गए थे और वहीं पर अपना कारोबार शुरू किया था.

ये भी पढ़ें: अमेरिकी डॉलर की मजबूती के सामने नहीं टिक पाया भारतीय रुपया, जानें आज टूटकर कहां पर पहुंचा  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget